एलियंस भी खाते हैं नूडल्स ! मंगल ग्रह पर NASA को दिखी ऐसी चीज, वैज्ञानिक हैरान

वॉशिंगटन। नासा (National Aeronautics and Space Administration) के पर्सिवियरेंस रोवर (Perseverance rover) को मंगल ग्रह (Mars) पर नूडल्स (Noodle) की तरह लिपटी डोरी जैसी चीज़ दिखी है। नासा ने इसकी तस्वीर शेयर कर कहा कि रोवर ने अपने फ्रंट राइट हैज़र्ड अवॉइडेंस कैमरा ए (Hazard Avoidance Camera) से इसकी तस्वीर ली है। फिलहाल यह जानकारी …

वॉशिंगटन। नासा (National Aeronautics and Space Administration) के पर्सिवियरेंस रोवर (Perseverance rover) को मंगल ग्रह (Mars) पर नूडल्स (Noodle) की तरह लिपटी डोरी जैसी चीज़ दिखी है। नासा ने इसकी तस्वीर शेयर कर कहा कि रोवर ने अपने फ्रंट राइट हैज़र्ड अवॉइडेंस कैमरा ए (Hazard Avoidance Camera) से इसकी तस्वीर ली है। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि यह वस्तु क्या है लेकिन विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह मलबा हो सकता है।

NASA समेत दुनिया के कई देशों के वैज्ञानिक मंगल पर जीवन होने या पृथ्वी की तरह किसी जीवित प्रजाति की खोज के लिए लगातार लगे हुए हैं। अब तक NASA के Perseverance रोवर को मंगल पर कई अजब तरह की जगह, निर्माण और चीजें मिल चुकी हैं। अब पर्सिवियरेंस रोवर को मंगल पर नूडल्स जैसी कोई चीज मिली है, जिसकी फोटो रोवर ने धरती पर भेजी है। हालांकि, अभी तक मंगल पर किसी तरह के रेस्तरां आदि के कोई सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन मंगल पर यह पास्ता जैसी चीज का मिलना अपने आप में चौंकाने वाला है।

NASA के पर्सिवियरेंस रोवर को मंगल पर तारों के उलझे गुच्छे जैसी कोई चीज मिली है। क्या वाकई में ही मंगल पर एलियंस हैं? क्या वह भी हमारी तरह ही खाने की चीजें बनाते हैं? अब इस बात को लेकर फिर से अंतरिक्ष में रुचि रखने वालों लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। रोवर को मिली ये लच्छे जैसी दिखने वाली चीज अभी तक अच्छी तरह से पहचानी नहीं जा सकी है। सोशल मीडिया पर इसकी फोटो भी काफी वायरल हो रही है। NASA के Perseverance रोवर को मंगल पर मिली तारों के उलझे गुच्छे जैसी ये चीज देखने में स्पेघेटी (पास्ता जैसी एक इटालियन डिश) लगती है।

फोटो रोवर के फ्रंट फेसिंग कैमरा से ली गई है। ये कैमरा रोवर के मुंह के पास आने वाले खतरे बचने के लिए लगाए गए हैं। जब रोवर अपने रोबोटिक हाथों को बाहर निकालता है तो ये कैमरा आसपास की जगह की निगरानी रखते हैं कि पास में कोई खतरा तो नहीं है। ध्यान से देखने पर ऐसा भी लगता है कि यह मिशन के दौरान गिरा कोई कचरा भी हो सकता है। इसके पहले रोवर को मंगल पर चट्टान पर एक थर्मल ब्लैंकेट का छोटा टुकड़ा भी मिला था।

फरवरी 2021 में जब रोवर मंगल पर पहुंचा था तो यह अपने आप में काफी उत्साहित करने वाली घटना था। उसके बाद से यह रोवर लगातार मंगल पर भ्रमण कर रहा है और वहां से नमूने इकट्ठे कर रहा है ताकि उनको धरती पर लाकर पता लगाया जा सके कि मंगल पर जीवन था या नहीं, या कभी हो सकता है या नहीं। फिलहाल मंगल पर मिली इस अजीब सी चीज को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, लेकिन इसकी पहचान स्पष्ट रूप से नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें :  नासा ने 27 साल में ऑस्ट्रेलिया से पहला रॉकेट किया लॉन्च

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).