जियो भारत में इस दिन लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, अंबानी के बेटे ने दिए संकेत

नई दिल्ली : भारत में 5G स्पेक्ट्रम का ऑक्शन खत्म हो गया है। इस स्पेक्ट्रम ऑक्शन में भारत की कई दिग्गज टेलिकॉम कम्पनियां शामिल हुई थीं। पूरी नीलामी प्रक्रिया में सबसे आधिक स्पेक्ट्रम पाने वाली कंपनी रिलायंस जियो पूरे देश में 5G रोलआउट करने की तैयारी में है। अब जियो की ओर से संकेत मिलें …

नई दिल्ली : भारत में 5G स्पेक्ट्रम का ऑक्शन खत्म हो गया है। इस स्पेक्ट्रम ऑक्शन में भारत की कई दिग्गज टेलिकॉम कम्पनियां शामिल हुई थीं। पूरी नीलामी प्रक्रिया में सबसे आधिक स्पेक्ट्रम पाने वाली कंपनी रिलायंस जियो पूरे देश में 5G रोलआउट करने की तैयारी में है। अब जियो की ओर से संकेत मिलें हैं कि इसकी 5G सर्विस पूरे देश में 15 अगस्त को जारी हो सकती है।

इसको लेकर रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने इशारा किया है। उन्होंने कहा है कि वो आजादी का अमृत महोत्सव पूरे भारत में 5G रोलआउट के साथ मनाएंगे। आकाश अंबानी के मुताबिक, Jio यूजर्स को वर्ल्ड क्लास, अफोर्डेबल 5G और 5G-एनेबल्ड सर्विस देगा।

बड़े पैमाने पर लॉन्च हो सकती है 5G सर्विस
बता दें कि कंपनी ने स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान इतना स्पेक्ट्रम खरीद लिया है कि वो यह सर्विस को देश में बड़े पैमाने पर लॉन्च कर सकती है। लगातार सात दिनों तक चली इस बोली में सबसे आधिक स्पेक्ट्रम Reliance Jio ने हासिल किया हैं। लेकिन अब माना जा रहा हैं की Jio जल्द पूरे देश में यह सर्विस रोलआउट कर सकती है।

नीलामी में Reliance Jio रही टॉप पर
बता दें नीलामी प्रक्रिया के अंतिम दिन मुकेश अंबानी की जियो ने सबसे अधिक 88,078 करोड़ रुपये की विजेता बोली लगाई थी। तो वहीं अडाणी समूह ने 212 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई थी। भारती एयरटेल ने 5G स्पेक्ट्रम के लिए 43,084 करोड़ रुपये, तो वोडाफोन आइडिया ने 18,784 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। इस पूरी नीलामी प्रक्रिया में सबसे आधिक स्पेक्ट्रम Reliance Jio ने हासिल किया। और अब वह पूरे देश में यह सर्विस रोलआउट करने के संकेत दे रही हैं।

ये भी पढ़ें- Twitter बनने वाला है Instagram? नए फीचर की टेस्टिंग जारी …

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).