ISRO के प्रक्षेपित उपग्रह EOS-06 ने ली पृथ्वी की तस्वीरें 

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से 26 नवंबर-2022 को प्रक्षेपण यान पीएसएलवी द्वारा प्रक्षेपित उपग्रह ईओएस-06 ने पृथ्वी की तस्वीरें ली है। इसरो ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि एनआरएससी/इसरो ने ईओएस-06 पर लगे ओशन कलर मॉनिटर (ओसीएम) पेलोड द्वारा ली गई तस्वीरों से वैश्विक फॉल्स कलर कम्पोजिट (एफसीसी) मोज़ेक तैयार किया है।

ये भी पढ़ें - राजनीतिक विवाद के बीच FSSAI ने दी दही पर क्षेत्रीय नामों के लेबल की अनुमति 

इसरो ने कहा कि 01 से 15 फरवरी, 2023 की अवधि पृथ्वी को प्रदर्शित करने के लिए 300 जीबी डेटा संसाधित करने के बाद 2,939 अलग-अलग चित्रों को मिलाकर एक किमी स्थानिक रिज़ॉल्यूशन वाला मोज़ेक तैयार किया गया है। ओसीएम पृथ्वी को 13 अलग-अलग तरंगदैर्ध्यों में महसूस करता है, जिससे महासागरों के लिए भूमि और महासागर बायोटा पर वैश्विक वनस्पति कवर पर जानकारी उपलब्ध की जा सके।

इसरो ने पीएसएलवी-सी54 द्वारा 26 नवंबर, 2022 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार रेंज, श्रीहरिकोटा से आठ नैनो उपग्रहों के साथ ईओएस-06 उपग्रह को दो अलग-अलग एसएसपीओ में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था। ईओएस -06, ओशनसैट श्रृंखला की तीसरी पीढ़ी का उपग्रह है, जो ज्यादा पेलोड क्षमता के साथ ओशनसैट-2 की सेवाएं निरंतर प्रदान करता है।

उपग्रह के चार महत्वपूर्ण पेलोड ओशन कलर मॉनिटर (ओसीएम-3), सी सरफेस टेंपरेचर मॉनिटर (एसएसटीएम), केयू-बैंड स्कैटरोमीटर (एससीएटी-3), एआरजीओएस हैं। ओशनसैट-2 को सितंबर, 2009 में वैश्विक महासागरों को कवर करने और वैश्विक विंड वेक्टर के साथ ओशन कलर डेटा की निरंतरता प्रदान करने प्रक्षेपित किया गया था।

ये भी पढ़ें - त्रिपुरा: राशन कार्ड को स्मार्ट कार्ड में बदलने की योजना

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).