Infertility In Women: अगर महिलाओं में दिख रहें हैं यह लक्षण तो हो सकती है बांझपन की समस्या, जानें कारण

Infertility In Women: मां बनना दुनिया कि सबसे बड़ी खुशी होती है। जीवनशैली और आहार में पौष्टिकता की कमी के चलते आज के दौर में महिलाओं में बांझपन की समस्या एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। ऐसे में प्रजनन क्षमता की कमी होने के कारण कपल्स को कंसीव करने में दिक्कतों का सामना करना …

Infertility In Women: मां बनना दुनिया कि सबसे बड़ी खुशी होती है। जीवनशैली और आहार में पौष्टिकता की कमी के चलते आज के दौर में महिलाओं में बांझपन की समस्या एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। ऐसे में प्रजनन क्षमता की कमी होने के कारण कपल्स को कंसीव करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एक अनुमान के मुताबिक 10 से 18 प्रतिशत जोड़ों को प्रजनन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं में बांझपन को ऐसे समझा जा सकता है- यौन संबंधों के बाद भी स्वाभाविक रूप से गर्भ धारण करने में असमर्थता की समस्या होना।

इन लक्षणों के दिखते ही डॉक्टर से करें संपर्क

  • एक अनियमित चक्र, जिसमें मिस्ड पीरियड्स शामिल हैं, बांझपन का कारण बन सकता है। अनियमित पीरियड्स की वजह से ओव्यूलेशन नियमित तौर पर नहीं हो पाता है।
  • योन संबंध के दौरान असामान्य दर्द होना भी महिला की प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकता है।
  • यह दर्द संक्रमण, एंडोमेट्रियोसिस और फाइब्रॉएड जैसी समस्याओं के कारण हो सकता है, जो प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकता है।
  • मोटापे से ग्रस्त महिलाओं को गर्भधारण करने में दूसरों की तुलना में दिक्कत अधिक हो सकती है।
  • पीसीओएस, समय से पहले रजोनिवृत्ति, कैंसर, कैंसर के उपचार, अंडाशय या फैलोपियन ट्यूब को क्षति, एंडोमेट्रियोसिस जैसी चिकित्सीय स्थितियां भी प्रजनन को प्रभावित कर सकती हैं। इन स्थितियों में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेना चाहिए।
  • एन्‍डोमीट्रीओसिस में पीरियड्स के दौरान आपको नींद ना आने की शिकायत हो सकती है।
  • वहीं, संभव है कि इससे आपको डिप्रेशन से भी गुज़रना पड़े। इस स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाएं. पता करें कि यह बांझपन के लक्षण तो नहीं।
  • शरीर में टेस्टोस्टेरोन बढ़ने की वजह से चेहरे पर बाल भी बढ़ सकते हैं। खासकर अपर लिप्स एरिया और थोढ़ी पर।
  • इसी के साथ छाती और पेट पर भी बाल हो सकते हैं। इसके अलावा सिर के बाल पतले होने की समस्या भी देखी जाती है।

बता दें, एक हेल्दी लाइफस्टाइल बांझपन की समस्या को काफी हद तक कम कर सकती है। सीमित मात्रा में कैफीन का सेवन करना, शराब और धूम्रपान से बचना। शरीर के वजन को बनाए रखना और तनाव को कम करने से काफी हद तक मदद मिल सकती है।

पढ़ें- अयोध्या: बस कल भर और इंतजार, 10 को पता चल जाएगा किसकी बनेगी सरकार

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).