अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर को पहनाई अंगूठी : फिल्मी अदांज में किया प्रपोज, सगाई की तस्वीरें वायरल

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह अपनी निजी जिंदगी और आईपीएल टीम बदलने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर को अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया है। वहीं, पंजाब किंग्स से मुंबई इंडियंस में शामिल होने की खबर ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों दो वजहों से चर्चा में हैं। एक ओर पंजाब किंग्स (PBKS) से निकलकर मुंबई इंडियंस (MI) में शामिल होने की खबर सामने आई है, तो दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी बड़ी चर्चा है। बताया जा रहा है कि अर्शदीप ने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर को अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया है। अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के रिश्ते को लेकर पहले भी चर्चाएं होती रही हैं। अब अंगूठी पहनाकर प्रपोज करने की खबर ने उनके प्रशंसकों का ध्यान खींचा है। 

क्रिकेट और निजी जिंदगी, दोनों में सुर्खियों में अर्शदीप

अर्शदीप के लिए आईपीएल में टीम बदलने की खबर और समरीन कौर को प्रपोज करने की चर्चा ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। सोशल मीडिया पर भी प्रशंसक इस खबर को लेकर उत्सुक हैं। अर्शदीप सिंह ने घुटनों पर बैठकर समरीन कौर को प्रपोज किया है। वह समरीन को अंगूठी पहनाते हुए काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं। अर्शदीप ने न्यूजीलैंड में अपनी जिंदगी के इस हसीन मोमेंट को क्रिएट किया। इस फिल्मी प्रपोजल की चर्चा में ला दिया है। अर्शदीप और समरीन ने सोशल मीडिया पर इन रोमांटिक तस्वीरों को शेयर किया। 

हार्दिक पंड्या को विदाई और अर्शदीप का स्वागत

एमआई ने पंजाब किंग्स से हार्दिक के बदले अर्शदीप सिंह को अपने साथ जोड़ा है। अर्शदीप भी 18 करोड़ में एमआई से जुड़ें हैं। एमआई ने सोशल मीडिया पर अर्शदीप सिंह की एक छोटी वीडियो साझा करते हुए टीम में उनका स्वागत किया है। एक अन्य पोस्ट में एमआई ने जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की फोटो साझा करते हुए लिखा है, "प्रिय बल्लेबाजों, स्टंप उड़ेंगे, किनारे उड़ेंगे। उंगलियां ऊपर जाएंगी। और वो पैर की उंगलियां? बेहतर होगा कि उन्हें बचाकर रखें। यह कॉम्बो जल्द ही जोड़ों में शिकार करेगा, सिर्फ टी20 आई में ही नहीं बल्कि आईपीएल में भी।"

ये भी पढ़ें :
आईपीएल में बड़ा उलटफेर: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड कन्फर्म, पंजाब किंग्स ने बढ़ाई ऑलराउंडर की सैलरी

 

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.