नई दिल्ली। आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से होगा। रोहित शर्मा इस वक्त मुंबई इंडियंस के लिए अपना 6वां खिताब जीतने की जमकर तैयारी कर रहे हैं। साथ ही वह अपने परिवार के साथ भी वक्त बिताते हुए नजर आ रहे हैं।
कप्तान रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका और बेटी समायरा के साथ नजर आ रहे हैं। लंबे समय तक भारतीय टीम के बायो बबल में रहने के बाद वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। रोहित ने इस तस्वीर को दिल वाली इमोजी के साथ पोस्ट किया है।
इस पोस्ट पर रोहित की आईपीएल मुंबई इंडियंस ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ‘एक आदर्श परिवार’।
आपको बता दें कि कप्तान रोहित के नेतृत्व में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज 3-0, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज 3-0 श्रीलका के खिलाफ टी-20 सीरीज 3-0 और टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की है। रोहित अभी तक 5 बार मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीत चुके हैं।
ये भी पढ़ें : कुमार संगकारा को आगामी आईपीएल में रॉयल्स से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद