कोझिकोड विमान दुर्घटना : क्रिकेट जगत ने जताया दुख

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत ने कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। यह विमान कारिपुर एयरपोर्ट पर लैंड करते समय दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमे 18 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो पायलट शामिल हैं। कई अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं। एयर …

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत ने कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। यह विमान कारिपुर एयरपोर्ट पर लैंड करते समय दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमे 18 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो पायलट शामिल हैं। कई अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस का यह विमान दुबई से आया था, जिसमें छह क्रू मेम्बर सहित 190 लोग सवार थे। यह विमान शुक्रवार रात लैंड करते वक्त रनवे से फिसल गया और गहरी खाई में जा गिरा।

इस घटना पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया, “मैं उन लोगों के लिए दुआ करूंगा जो कोझिकोड में विमान दुर्घटना में घायल हो गए। उन लोगों के साथ सहानुभूति जिन्होंने इस हादसे में अपने लोगों की जान गंवाई।”

https://twitter.com/imVkohli/status/1291782432916553728?ref_src=twsrc%5Etfw

रोहित शर्मा ने लिखा, “एयर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों और स्टाफ के लिए दुआएं। हैरान कर देने वाली खबर।”

https://twitter.com/ImRo45/status/1291775594640728064?ref_src=twsrc%5Etfw

दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर ने लिखा, “कोझिकोड विमान दुर्घटना में जो लोग प्रभावित हुए हैं उनके साथ मेरी दुआएं। केरल से आने वाली तस्वीरें दुखदायी हैं। मैं घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

https://twitter.com/sachin_rt/status/1291772954003480577?ref_src=twsrc%5Etfw

इरफान पठान ने लिखा, “उस पायलट के परिवार के साथ मेरी सहानुभूति जिसने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी और उन लोगों के लिए दुआएं जो इस विमान हादसे में चोटिल हो गए।”

https://twitter.com/IrfanPathan/status/1291775199117893635?ref_src=twsrc%5Etfw

रविचंद्रन अश्विन ने कहा, “कोझिकोड विमान दुर्घटना… इस साल ऐसा कुछ बचा है जो देखने को नहीं मिला हो।”

https://twitter.com/ashwinravi99/status/1291761024090046464?ref_src=twsrc%5Etfw

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).