IPL ने जारी किया नया लोगो “ड्रीम 11 आईपीएल”, मुंबई इंडियंस ने शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने आगामी 2020 सीजन के लिए अपना नया लोगो जारी किया है, जिसमें मुख्य प्रायोजक ड्रीम-11 को भी दिखाया गया है। आईपीएल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में यह लोगो जारी करते हुए हैशटैग के साथ लिखा “ड्रीम11 आईपीएल” मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लोगो …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने आगामी 2020 सीजन के लिए अपना नया लोगो जारी किया है, जिसमें मुख्य प्रायोजक ड्रीम-11 को भी दिखाया गया है। आईपीएल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में यह लोगो जारी करते हुए हैशटैग के साथ लिखा “ड्रीम11 आईपीएल”

मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लोगो जारी किया। फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा, “अब गार्ड ले रहै हैं, ड्रीम11 आईपीएल” ड्रीम 11 को मंगलवार को इस सीजन का आईपीएल-2020 का मुख्य प्रायोजक चुना गया।

https://twitter.com/mipaltan/status/1296362287490506757?ref_src=twsrc%5Etfw

सूत्रों की मानें तो ड्रीम11 आईपीएल के साथ तीन साल का करार चाहती थी। ड्रीम 11 ने इस साल के लिए 222 करोड़ और अगले दो साल के लिए 240 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का प्रस्ताव रखा था। लेकिन बीसीसीआई ने कहा था कि एक बार जब कोविड-19 महामारी खत्म हो जाएगी तो उसे अगले साल अच्छी खासी रकम मिलेगी इसलिए वो भविष्य को लेकर किसी तरह का वादा नहीं कर सकती। बोर्ड ने कहा है कि अगर वीवो दोबारा अपने कदम वापस लेती है तो ड्रीम 11 प्राथमिकता होगी।

लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर विवाद के बाद वीवो और बीसीसीआई ने इस साल लीग के साथ करार को निलंबित करने का फैसला किया था।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).