अर्जुन अवार्ड पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं आकाशदीप

बेंगलुरू।  भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी आकाशदीप सिंह को इस साल अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है।आकाशदीप ने कहा है कि वह इस पुरस्कार के लिए चुने जाने से काफी खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। बीते चार साल में भारत ने जो अहम जीतें हासिल की हैं उनमें आकाशदीप टीम …

बेंगलुरू।  भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी आकाशदीप सिंह को इस साल अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है।आकाशदीप ने कहा है कि वह इस पुरस्कार के लिए चुने जाने से काफी खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। बीते चार साल में भारत ने जो अहम जीतें हासिल की हैं उनमें आकाशदीप टीम का अहम हिस्सा रहे हैं जिसमें ओलम्पिक क्वालीफायर, एशियाई खेल-2018 में कांस्य और एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल 2019 में जीत शामिल है।

आकाशदीप ने कहा, “मैं अर्जुन अवार्ड के लिए चुने जाने से काफी खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं हॉकी इंडिया (एचआई) को उनके समर्थन और मेरे करियर में अभी तक किए मार्गदर्शन के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “एचआई, साई और खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं दी हैं जिससे हमें हर मैच में अच्छा करने में मदद मिली है। दिंसबर 2012 से अपने देश के लिए खेलते हुए मैं काफी भाग्यशाली महूसस कर रहा हूं।”

आकाशदीप से जब उनके सबसे शानदार पल के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, “पिछला साल हमारे लिए काफी अहम था। एफआईएच पुरुष सीरीज जीतने वाली टीम का हिस्सा बनना शानदार था इसके बाद हमने एफआईएच ओलम्पिक क्वालीफायर्स में रूस को हराया था।”

उन्होंने कहा, “जिस दिन हमने टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया था उस दिन स्टेडियम में जो माहौला था वो जबरदस्त था। हर खिलाड़ी इसी पल के लिए खेलता है और मैं उम्मीद करता हूं कि इस तरह के पल मेरे करियर में ज्यादा आएं।”

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).