क्रिकेट के सितारों ने मोहम्मद शमी को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी गुरुवार को 30 साल के हो गए। शमी को उनके जन्मदिन पर क्रिकेट समुदाय से बधाई मिल रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो तब का है जब शमी ने 2019 दक्षिण अफ्रीका …

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी गुरुवार को 30 साल के हो गए। शमी को उनके जन्मदिन पर क्रिकेट समुदाय से बधाई मिल रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो तब का है जब शमी ने 2019 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 35 रन देकर पांच विकेट लिया था। बीसीसीआई ने इस वीडियो के माध्यम से शमी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है।

बीसीसीआई के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी अपने तेज गेंदबाज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

कोहली ने ट्विटर पर लिखा, “हैप्पी बर्थडे मोहम्मद शमी। मेहनत और बॉलिंग, दोनों करते रहो दबा के।” शमी के साथी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने लिखा, “आग की तरह गति। जन्मदिन मुबारक मोहम्मद शमी।”

शमी आईपीएल के 13वें सीजन में यूएई में किंग्स इलेवन पंजाब की तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। वह 2015 और 2019 विश्व कप में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

उन्होंने साथ ही 2019 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली थी और विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने थे। उनसे पहले चेतन शर्मा ने 1987 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। शमी ने 49 टेस्ट में 180, 77 वनडे में 144 और और 11 टी20 मैच में 12 विकेट लिए हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).