फैनकोड शॉप ने छह आईपीएल टीमों के साथ की साझेदारी

नई दिल्ली। भारत के पहले मल्टी-स्पोर्ट एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म फैनकोड ने आईपीएल की छह टीमों दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के साथ साझेदारी की है। आईपीएल की शुरुआत 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने जा रही है। ड्रीम स्पोर्ट्स का फैनकोड भारत का पहला …

नई दिल्ली। भारत के पहले मल्टी-स्पोर्ट एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म फैनकोड ने आईपीएल की छह टीमों दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के साथ साझेदारी की है। आईपीएल की शुरुआत 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने जा रही है।

ड्रीम स्पोर्ट्स का फैनकोड भारत का पहला मल्टी-स्पोर्ट एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म है, जिसने एक ऑनलाइन स्पोर्ट्स फैन मर्चेंडाइजिंग स्टोर ‘फैनकोड शॉप’ लांच किया है, जो प्रमुख स्पोर्ट्स ब्रांडों के प्रमाणिक और सस्ती फैन गियर बेच रहा है।

भारत के सबसे बड़े घरेलू स्पोर्ट्स ब्रैंड, फैनकोड शॉप की शुरुआत छह आईपीएल टीमों से जुड़े ऑफिशियल फैन मर्चेंडाइज की बिक्री के साथ की गई है।

इन छह टीमों में दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब शामिल हैं। फैनकोड शॉप फैन मर्चेंडाइज की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करेगी जिसमें आधिकारिक मैच जर्सी, टी-शर्ट, जैकेट, जॉगर्स, कैप, मास्क, फोन कवर, कोस्टर, की-चेन, रिस्टबैंड और बहुत कुछ शामिल है।

फैन गियर कई प्रकार के रेंज, डिजाइनों को कवर करेगा। इसमें हर तरह के फैन को कुछ न कुछ मिलेगा, जिससे वे गर्व के साथ अपनी मनपसंद टीम के प्रति अपने प्यार को दिखा सकेगा।

फैनकोड के सह संस्थापक यानिक कोलासो और प्रसन्ना कृष्णन ने कहा कि हम कुछ सबसे बड़े भारतीय स्पोर्ट्स ब्रांड्स के साथ फैनकोड शॉप लॉन्च करने के लिए रोमांचित हैं।

फैनकोड के माध्यम से हमारा लक्ष्य सभी स्पोर्ट्स फैन्स को एक ऐसा प्लेटफॉर्म प्रदान करना था, जहां से उनकी प्रमाणिक और किफायती फैन मर्चेंडाइज तक आसान पहुंच बन सके। तेजी से बदलते समय में हम अपने फैन्स को चुनने के लिए कई ऑप्शन देना चाहते हैं। हम फैन्स को उनकी पसंद के अनुसार डिजाइन और प्रॉडक्ट को कस्टमाइज करने का ऑफर भी दे रहे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के सीईओ के षणमुगम ने कहा कि हम इस साल हैदराबाद सनराइजर्स की मर्चेंडाइज के लिए फैनकोड के साथ साझेदारी कर काफी उत्साहित हैं। ऑफिशियल फैन स्टोर के तौर पर फैन कोड अपने फैन्स के साथ हमारा जुड़ाव बढ़ाने में हमारी मदद करेगा।

हमें उम्मीद है कि ऑरेंज ऑर्मी के फैन्स फैनकोड की ओर से संगठित रूप से पेश किए गए चुनिंदा कलेक्शन को सराहेंगे। इस बार वे अपने घरों से टीम को और ज्यादा उत्साह और जोश के साथ चियर अप करेंगे, जैसा कि वह हर साल स्टेडियम में करते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ धीरज मल्होत्रा ने साझेदारी के बारे में कहा कि दिल्ली कैपिटल्स ऑफिशियल मर्चेंडाइज पार्टनर के तौर पर फैनकोड के साथ साझेदारी कर काफी खुश है।

मौजूदा अभूतपूर्व माहौल में भी दिल्ली कैपिटल्स में हम ‘फैन्स फर्स्ट’ के नैतिक सिद्धांत का पालन करते है। इस समय फैन्स से हमारा जुड़ाव केवल डिजिटल प्लेटफॉर्म से हो सकता है। हमारा जोर फैनकोड की तरह फैन-फ्रेंडली टीम बनने पर है। हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि यह साझेदारी हम दोनों के लिए परस्पर रूप से लाभदायक साबित होगी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).