आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की बढ़ीं मुश्किलें, इन प्रमुख दो खिलाड़ियों के खेल पाने पर संदेह

नई दिल्ली। भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट में नहीं खेल पायेंगे। उनका बचे हुए दो टेस्ट में खेलना भी संदिग्ध है क्योंकि बीसीसीआई को बताया गया कि दोनों को मैच फिट होने में करीब एक महीना लगेगा। दोनों इस समय बेंगलुरू में …

नई दिल्ली। भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट में नहीं खेल पायेंगे। उनका बचे हुए दो टेस्ट में खेलना भी संदिग्ध है क्योंकि बीसीसीआई को बताया गया कि दोनों को मैच फिट होने में करीब एक महीना लगेगा। दोनों इस समय बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटिशेन की प्रक्रिया में हैं, दोनों शुक्रवार से वनडे से शुरू हो रही सीमित ओवर की श्रृंखला से पहले ही बाहर हैं। उन्हें 17 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिये टेस्ट टीम में रखा गया था लेकिन कड़े पृथकवास नियमों ने उनकी उपलब्धता अनिश्चित बना दी है।

बोर्ड के एक सूत्र ने मंगलवार को कहा कि एनसीए ने एक रिपोर्ट दी है जिसमें कहा गया है कि रोहित और इशांत दोनों को मैच फिट होने के लिये तीन से चार हफ्ते लगेंगे। रोहित ने पिछले हफ्ते कहा था कि उनकी हैमस्ट्रिंग चोट अब ठीक है और वह मैच फिट होने के लिये एनसीए में केवल अपनी स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग ट्रेनिंग पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इशांत साइड स्ट्रेन से उबर रहे हैं।

सूत्र ने कहा कि अगर वे अब भी यात्रा करते हैं तो उनके लिये पृथकवास नियम कड़े होंगे क्योंकि वे व्यावसायिक फ्लाइट से यात्रा करेंगे। कड़े पृथकवास का मतलब है कि उन्हें पूरी टीम की तरह इन पृथकवास के 14 दिनों में ट्रेनिंग करने की अनुमति नहीं होगी। राष्ट्रीय कोच रवि शास्त्री ने रविवार को कहा था कि ये दोनों क्रिकेटर टेस्ट श्रृंखला में तभी भाग ले सकते हैं जब वे इस हफ्ते के अंदर आस्ट्रेलिया के लिये फ्लाइट पकड़ें।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).