नए साल पर महाकालेश्वर पहुंची महिला क्रिकेट टीम, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद 

उज्जैन। नव वर्ष के अवसर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख खिलाड़ियों ने गुरुवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। श्री महाकाल पवन समिति द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, राधा यादव, शेफाली वर्मा एवं रेणुका सिंह ठाकुर ने भस्म आरती में सहभागिता कर ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के उपरांत मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत एवं सम्मान किया। 

ये भी पढ़े : 
National Sports Act: खेल मंत्रालय ने की घोषणा...आंशिक रूप से लागू राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम 

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.