IND vs AUS: कड़े प्रतिबंधों के बीच ब्रिस्बेन नहीं जाना चाहती टीम इंडिया, सरकार की तरफ से आया ये जवाब

मेलबोर्न। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए कड़े प्रतिबंधों के साथ वहां जाने के लिए तैयार नहीं है। क्विंसलैंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि टीम को कठिन लॉकडाउन में रहना पड़ सकता है जिसमें उनकी यात्रा …

मेलबोर्न। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए कड़े प्रतिबंधों के साथ वहां जाने के लिए तैयार नहीं है। क्विंसलैंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि टीम को कठिन लॉकडाउन में रहना पड़ सकता है जिसमें उनकी यात्रा होटल से स्टेडियम तक की गतिवधियां सीमित की जा सकती हैं।

टीम इंडिया ने दौरे की शुरुआत से ही यह साफ किया था कि टीम 14 दिनों के जरुरी क्वारंटीन न अवधि को पूरा करने के बाद किसी बंधन में नहीं रहेगी। लेकिन ब्रिस्बेन में उनकी गतिविधियां सीमित करने की संभावना के बीच टीम सिडनी में ही रहना पसंद करेगी।

टीम इंडिया के एक सूत्र ने क्रिकबज से कहा, “अगर आप देखें तो टीम ऑस्ट्रेलिया आने से पहले दुबई में 14 दिन तक क्वारंटीन में रही और यहां पहुंचने के बाद भी 14 दिनों की क्वारंटीन अवधि को पूरा किया। इसका मतलब है कि टीम करीब एक महीने तक जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल में रही। लेकिन अब टीम दौरे के अंत में क्वारेंटीन नहीं रहना चाहती है।”

अधिकारी ने बताया कि टीम ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और विभिन्न राज्य सरकारों के प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया और उनके साथ हरसंभव सहयोग किया। लेकिन अब टीम किसी भी प्रकार के प्रतिबंध में नहीं रहना चाहती और ऐसा होने पर वह आखिरी के दो टेस्ट एक ही स्थल पर खेलने के लिए तैयार है।

सूत्र ने कहा, “अगर टीम को एक बार फिर होटल में ही रहने पर मजबूर किया जाता है तो टीम ब्रिस्बेन नहीं जाना चाहती। हम ऐसी स्थिति में एक ही मैदान पर आखिर के दोनों टेस्ट मैच खेल सीरीज पूरी करने के लिए तैयार हैं।” उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया फिलहाल मेलबोर्न में है और वह तीसरे टेस्ट के लिए सोमवार को सिडनी रवाना होगी। सिडनी पहुंचने के बाद टीम दो दिनों तक ट्रेनिंग करेगी इसके बाद दोनों टीमों के बीच गुरुवार से मुकाबला खेला जाएगा।

क्वींसलैंड सरकार ने भारतीय टीम से कहा, नियमों से खेलो या नहीं आओ
क्वींसलैंड सरकार की स्वास्थ्य मंत्री रोस बेट्स ने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन नहीं करना विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा,”अगर भारतीय क्रिकेट टीम चौथे टेस्ट के लिए ब्रिस्बेन में जारी दिशानिर्देशों का पालन नहीं करना चाहती है, तो उन्हें यहां नहीं आना चाहिए।”

ब्रिस्बेन में ही खेलना चाहती है ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने रविवार को कहा कि उनकी टीम नहीं चाहती कि ब्रिस्बेन में होने वाला अंतिम टेस्ट मैच भी सिडनी में खेला जाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम 1988 से बाद से ब्रिस्बेन में एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है। वहीं भारतीय टीम इस मैदान पर कभी जीतने में सफल नहीं रही है। चौथा और अंतिम टेस्ट मैच 15 जनवरी से खेला जाएगा। चार मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है।

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).