सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट्स मैचों का शेड्यूल जारी, जानिए कब है किसकी किससे भिड़ंत

अहमदाबाद। सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की क्वार्टरफाइनल लाइनअप तय हो गयी है और ये नॉकऑउट मुकाबले अहमदाबाद के नवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम में खेले जाएंगे जो दर्शक क्षमता के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। मुश्ताक अली टूर्नामेंट के ग्रुप मुकाबले 19 जनवरी को समाप्त हुए थे। क्वार्टरफाइनल मुकाबले 26 …

अहमदाबाद। सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की क्वार्टरफाइनल लाइनअप तय हो गयी है और ये नॉकऑउट मुकाबले अहमदाबाद के नवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम में खेले जाएंगे जो दर्शक क्षमता के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। मुश्ताक अली टूर्नामेंट के ग्रुप मुकाबले 19 जनवरी को समाप्त हुए थे। क्वार्टरफाइनल मुकाबले 26 और 27 जनवरी को खेले जाएंगे।

दोनों सेमीफाइनल 29 जनवरी को होंगे जबकि फ़ाइनल 31 जनवरी को होगा। ये सभी मुकाबले सरदार पटेल स्टेडियम में होंगे।इस बार के टूर्नामेंट में सभी छह ग्रुप की शीर्ष टीम और उसके बाद एलीट ग्रुप की अगली दो सर्वश्रेष्ठ टीमों को क्वार्टरफाइनल में प्रवेश मिलना था।

एलीट ग्रुप ए से पंजाब (20 अंक), बी ग्रुप से तमिलनाडु (20 अंक), सी ग्रुप से बड़ौदा (20 अंक), डी ग्रुप से राजस्थान (16 अंक), ई ग्रुप से हरियाणा (20 अंक) और प्लेट ग्रुप से बिहार (20 अंक) ने क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी। इसके बाद ग्रुप सी की दूसरे नंबर की टीम हिमाचल प्रदेश (16 अंक) और ग्रुप ए की दूसरे नंबर की टीम कर्नाटक (16 अंक) ने क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी।

क्वार्टरफाइनल लाइनअप तय:
26 जनवरी
कर्नाटक बनाम पंजाब (क्वार्टरफाइनल-1)
तमिलनाडु बनाम हिमाचल प्रदेश (क्वार्टरफाइनल-2)
27 जनवरी
हरियाणा बनाम बड़ौदा (क्वार्टरफाइनल-3)
बिहार बनाम राजस्थान (क्वार्टरफाइनल-4)

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).