धीमी ओवर गति के लिए रोहित शर्मा पर 12 लाख का जुर्माना

चेन्नई। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा (24 रन पर चार विकेट) की फिरकी से मंगलवार को मुंबई इंडियन्स को नौ विकेट पर 137 रन …

चेन्नई। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा (24 रन पर चार विकेट) की फिरकी से मंगलवार को मुंबई इंडियन्स को नौ विकेट पर 137 रन पर रोकने के बाद दिल्ली ने पांच गेंद शेष रहते जीत दर्ज की।

आईपीएल ने बयान में कहा कि मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की। बयान के अनुसार, ‘‘न्यूनतम ओवर गति से संबंधित अपराधों की आईपीएल आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सत्र का यह पहला अपराध था इसलिए रोहित पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।’’

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).