सनराइजर्स हैदराबाद ने वॉर्नर को कप्तानी से हटाया, विलियमसन को सौंपी कमान

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को डेविड वॉर्नर को कप्तानी से हटाकर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को आईपीएल के बाकी मैचों में कप्तानी का जिम्मा सौंपा है। वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स ने छह में से पांच मैच गंवाए हैं जबकि बतौर बल्लेबाज भी वह फॉर्म में नहीं हैं। सनराइजर्स ने एक बयान …

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को डेविड वॉर्नर को कप्तानी से हटाकर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को आईपीएल के बाकी मैचों में कप्तानी का जिम्मा सौंपा है। वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स ने छह में से पांच मैच गंवाए हैं जबकि बतौर बल्लेबाज भी वह फॉर्म में नहीं हैं।

सनराइजर्स ने एक बयान में कहा,”सनराइजर्स हैदराबाद यह घोषणा करती है कि कल के मैच और आईपीएल के बाकी मैचों में केन विलियमसन कप्तान होंगे।” टीम प्रबंधन ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कल के मैच में वह विदेशी खिलाड़ियों के संयोजन में भी बदलाव करेगी। इसके मायने हैं कि वॉर्नर को टीम से बाहर किया जा सकता है। ऐसे में जैसन होल्डर को उनकी जगह मिल सकती है।

बयान में कहा गया,”यह फैसला आसान नहीं था क्योंकि टीम प्रबंधन वॉर्नर का काफी सम्मान करता है। हमें उम्मीद है कि बाकी मैचों में वह शानदार प्रदर्शन करेंगे।”

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).