IND vs NZ 4th ODI: विल यंग के शतक से न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 334 रन का लक्ष्य, कीवी टीम 333 पर सिमटी

भारत के खिलाफ चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने 333 रन बनाए। विल यंग ने 125 और टिम साइफर्ट ने 58 रन की पारी खेली। भारत को जीत के लिए 334 रन बनाने होंगे।

माउंट मॉन्गानुईः विल यंग (125) और टिम साइफर्ट (58) की शानदार पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने चौथे एकदिवसीय मुकाबले में शुक्रवार को भारत के खिलाफ 333 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए विल यंग और टिम साइटर्फ की सलामी जोड़ी ने 85 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

12वें ओवर की आखिरी गेंद पर गुरनूर बराड़ ने टिम साइफर्ट को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। साइफर्ट ने 48गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए 58 रन बनाये। इसके बाद अक्षर पटेल ने निक केली (चार) और आकिब नबी ने डीन फ़ॉक्सक्रॉफ्ट (आठ) का शिकार कर भारत की मैच में वापसी कराई। फिन ऐलन विल यंग के साथ चौथे विकेट के लिए 90 रन जोड़कर न्यूजीलैंड के लिए बड़े स्कोर की नींव काे मजबूत किया।

अक्षर पटेल ने 32वें ओवर में फिन ऐलन (41) का शिकार कर इस साझेदारी का अंत किया। उन्होंने 30 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाये। इसके बाद नमन धीर ने शतक बना चुके विल यंग का शिकार कर लिया। विल यंग ने 108 गेंदों में 14 चौके और चार छक्कों की मदद से 125 रनों की पारी खेली। माइकल ब्रेसवेल (15) को बराड़ और कप्तान मिचेल सैंटनर (24) को अर्शदीप सिंह ने आउटकर भारत की एक बार फिर से मैच में वापसी करा दी।

आखिरी ओर तक भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाये रखा। 48वें ओवर में नबी ने क्रिस्टियन क्लार्क (22) को आउट किया। इसके बाद 50वें ओवर कर रहे आकिब नबी के इस ओवर में मैट हेनरी (दो) और मैथ्यू फ़िशर (एक) को रनआउट हुये और न्यूजीलैंड की पारी 333 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिये। नमन धीर और अर्शदीप सिंह ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

यह भी पढ़ेंः National Fencing Championship 2026: अमृतसर में 27 नवंबर से सजेगा तलवारबाजी का राष्ट्रीय मंच, 37वीं सीनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का शेड्यूल जारी

About The Author: Muskan Dixit

मुस्कान दीक्षित वर्तमान में 'अमृत विचार' में बतौर रिपोर्टर/एंकर कार्यरत हैं. उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग, वीडियो एंकरिंग, न्यूज राइटिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन का अनुभव है. वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, स्पोर्ट और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से M.A. Journalism (2023) की डिग्री पूरी की है. इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण iNEXT (बरेली) और IND24 (भोपाल) में कार्य किया. उन्होंने TV27 न्यूज़, सच एक्सप्रेस और ग्राउंड रिपोर्ट में इंटर्नशिप के दौरान मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव हासिल किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का भी अनुभव है.