उप्र: भाजपा नेता की हत्या मामले में इंस्पेक्टर निलंबित

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की आज हुई हत्या मामले में जिले में स्थित छपरौली प्रभारी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) को निलंबित कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की मंगलवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई। वह मॉर्निग वाक पर निकले थे। इस मामले …

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की आज हुई हत्या मामले में जिले में स्थित छपरौली प्रभारी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) को निलंबित कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की मंगलवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई। वह मॉर्निग वाक पर निकले थे। इस मामले के अपराधों को रोक पाने में असफल रहने के कारण प्रभारी निरीक्षक छपरौली को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी यूपी) के ऑफसियिल ट्वीट से मिली जानकारी के अनुसार जनपद बागपत में पूर्व बी•ो़पी जिला अध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के ²ष्टिगत एवं अपराधों को रोक पाने में असफल रहने के कारण प्रभारी निरीक्षक छपरौली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर की मौत पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने स्व़ खोखर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण में जांच कर दोषियों के खिलाफ 24 घंटे में विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रकरण में जवाबदेही भी तय की जाए।

गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश के बागपत के कस्बा छपरौली निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। तिलवाड़ा से लौटते समय गांव के जंगल में रास्ते में पडने वाले अपने खेतों में भी संजय खोखर जाते थे। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे घर से संजय खोखर मर्ॉर्निग वाक के लिए गए थे। लौटते समय उनके खेतों के पास कुछ बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम ²ष्टया रंजिश का मामला लग रहा है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने दो गोली मारी है। जिसमें एक सिर और दूसरी सीने में लगी है । एसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरतार कर लिया जाएगा।

उधर, आईजी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। पीड़ित परिवार से बात करके मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).