MS Dhoni मात्र 20 रुपए की खा रहे दवा, घुटने के दर्द से परेशान, डॉक्टर नहीं वैद्य से कराते हैं इलाज

रांची। इंडियन क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों घुटने के दर्द से परेशान हैं। इसके इलाज के लिए उन्होंने किसी बड़े अस्पताल या विदेशा जाने का फैसला नहीं किया। वे इसका इलाज झारखंड के जंगल में बने एक छोटे से आश्रम में करवा रहे हैं। जहां …

रांची। इंडियन क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों घुटने के दर्द से परेशान हैं। इसके इलाज के लिए उन्होंने किसी बड़े अस्पताल या विदेशा जाने का फैसला नहीं किया। वे इसका इलाज झारखंड के जंगल में बने एक छोटे से आश्रम में करवा रहे हैं। जहां के वैद्य धोनी को दवा देते हैं। धोनी हर चार दिन के बाद दवा के लिए वैद्य के पास जाते हैं। वह 40 रुपए देते हैं, जिसमें 20 दवा और 20 फीस के लिये। जब धोनी वहां पहुंचते हैं तो सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग जाती है।

रांची से 70 किलोमीटर दूर लापुंग के कातिंगकेला में वावा गलतमी धाम में वैद्य वंदन सिंह खेरवार बैठते हैं। धोनी उन्हीं के पास अपना इलाज कराने जा रहे हैं। वंदन ने बताया कि पूर्व कप्तान भारतीय कप्तान धोनी पिछले एक महीने से हर 4 दिनों पर उनके पास जड़ी-बूटी वाली दवा लेने के लिए आते हैं। वैद्य वंदन सिंह ने बताया कि धोनी से पहले उनके माता-पिता भी उनके दवा ले चुके हैं। उन्हें भी घुटने की ही परेशान थी।

धोनी ने 2019 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। उसके बाद से धोनी सिर्फ आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आते हैं। इसके अलावा धोनी ज्यादातर समय अपने शहर रांची में ही बिताते हैं।

रांची से 70 किलोमीटर दूर लापुंग के कातिंगकेला में वावा गलतमी धाम में वैद्य वंदन सिंह खेरवार बैठते हैं। धोनी उन्हीं के पास अपना इलाज कराने जा रहे हैं। पूर्व कप्तान भारतीय कप्तान धोनी पिछले एक महीने से हर 4 दिनों पर उनके पास जड़ी-बूटी वाली दवा लेने के लिए आते हैं।

वैद्य वंदन के मुताबिक, धोनी के माता-पिता भी उनकी दवा ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोनों को घुटने में समस्या है और पिछले तीन महीने से उनका इलाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता को इलाज से आराम है, इसलिए धोनी भी उनके पास आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : केएल राहुल की सफल रही सर्जरी, तस्वीर शेयर कर लिखा- वापसी की शुरुआत

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).