उप्र: कोरोना मरीज से दुष्कर्म की कोशिश में डॉक्टर गिरफ्तार

अलीगढ़। अलीगढ़ के दीन दयाल अस्पताल में दुष्कर्म की कोशिश के मामले में एक सरकारी डॉक्टर को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि डॉक्टर ने कोवड-19 पॉजीटिव एक 25 वर्षीय महिला, जो आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थी, उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर तुफैल अहमद (30) पर …

अलीगढ़। अलीगढ़ के दीन दयाल अस्पताल में दुष्कर्म की कोशिश के मामले में एक सरकारी डॉक्टर को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि डॉक्टर ने कोवड-19 पॉजीटिव एक 25 वर्षीय महिला, जो आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थी, उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर तुफैल अहमद (30) पर पहले मामला दर्ज किया गया और बाद में उसे एक होटल से गिरफ्तार किया गया, जहां उसने आइसोलेशन वार्ड में अपनी ड्यूटी पूरी होने के बाद खुद को क्वारंटाइन किया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि तुफैल ने मंगलवार रात महिला वार्ड का दौरा किया था और जांच के नाम पर मरीज के निजी अंगों को छुआ था।

इसके बाद डॉक्टर ने बुधवार की सुबह को भी वार्ड का दौरा किया और मरीज के साथ फिर से वही हरकतें की। डॉक्टर के खिलाफ यह मामला दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती द्वारा दर्ज कराया गया है। महिला अलीगढ़ स्थित अपने घर आई थी, जहां उसमें कोरोना वायरस के लक्षण विकसित हुए थे।

कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद सोमवार को महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने कहा कि डॉक्टर बिना पीपीई किट और दस्ताने पहने आइसोलेशन वार्ड में गया था।

सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के ऑफिसर अनिल समानिया ने कहा कि डॉक्टर पर आईपीसी की धारा 376 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट रणजीत सिंह ने कहा कि अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) से रिपोर्ट मांगी गई है और इसे आगे की कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).