सपा कार्यालय पर मनाया गया धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

अमेठी। सपा संरक्षक ‘मुलायम सिंह यादव’ के जन्मदिन की पार्टी कार्यालय पर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र को प्रतीकात्मक रूप से केक खिलाया। उनके कार्यो व आदर्शो को याद करते हुए, उस पर चलने का संकल्प लिया। विदित हो कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक, …

अमेठी। सपा संरक्षक ‘मुलायम सिंह यादव’ के जन्मदिन की पार्टी कार्यालय पर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र को प्रतीकात्मक रूप से केक खिलाया। उनके कार्यो व आदर्शो को याद करते हुए, उस पर चलने का संकल्प लिया।

विदित हो कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक, संरक्षक, सांसद, पूर्व रक्षा मन्त्री व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन जिला मुख्यालय पार्टी पर जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की देखरेख में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। धरतीपुत्र के चित्र को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बारी बारी प्रतीकात्मक रूप से केक खिलाकर उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना की। उनके कार्यों, नीतियों व आदर्शो को याद किया।

इस मौके पर सभी ने एक स्वर में मिशन दो हजार बाइस के जीत की बात दोहरायी और जिले की चारों विधानसभा सीटे सपा की झोली में डालकर प्रदेश में अखिलेश के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला महासचिव अरशद खान, जिला उपाध्यक्ष तुफैल खान, चन्द्रशेखर यादव, जिला सचिव कैलाश, राकेश कौहार, रामकेवल यादव, महेंद्र शुक्ला, प्रदीप यादव, कुलदीप शुक्ला, हीरालाल यादव, शिव प्रताप यादव, मुकेश यादव, बिमलेश सरोज, राम धीरज यादव, रामफेर, मनोदत्त यादव सहित काफी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करें अधिकारी: सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को इनके तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिये। सीएम योगी ने यहां आयोजित जनता दरबार में 200 से अधिक लोगों की समस्यायें सुनीं। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी ने सुबह साढे पांच बजे अपने कक्ष से निकले और सीधे गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन को पहुंचे।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करें अधिकारी: सीएम योगी

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).