अमेठी: पुराने हाईवे के मरम्मत कार्य के लिए राज्यमंत्री ने पूजन कर किया शुभारंभ

जगदीशपुर, अमेठी। पुराने हाईवे की मरम्मत का शुभारंभ पूजन करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं सूबे के राज्यमंत्री सुरेश पासी ने किया। यह सड़क पहले एनएच 56 के अंतर्गत आती थी लेकिन जाफर गंज से फोर लाइन बाईपास बनने के बाद यह सड़क राज्य सरकार की देखरेख में आ गई। पुरानी सड़क होने के चलते सड़क …

जगदीशपुर, अमेठी। पुराने हाईवे की मरम्मत का शुभारंभ पूजन करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं सूबे के राज्यमंत्री सुरेश पासी ने किया। यह सड़क पहले एनएच 56 के अंतर्गत आती थी लेकिन जाफर गंज से फोर लाइन बाईपास बनने के बाद यह सड़क राज्य सरकार की देखरेख में आ गई। पुरानी सड़क होने के चलते सड़क जर्जर हो चुकी थी और सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई थी। जिससे राहगीर समेत हजारों ग्राम वासियों को आने-जाने में विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता था। लंबी दूरी के चलते सड़क के किनारे हजारों गांव बसे थे तथा हजारों यात्रियों का प्रतिदिन इस सड़क से आना जाना पड़ता था।

क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्या से राज्यमंत्री को अवगत कराया। राज्यमंत्री के प्रयासों से इस सड़क की मरम्मत हेतु करोड़ों रुपए स्वीकृत हुए। इसी क्रम में राज्यमंत्री सुरेश पासी ने विधिवत पूजन करते हुए सड़क के मरम्मत कार्य का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राज्य मंत्री सुरेश पासी ने कहा सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का आईना होती हैं।

आवागमन सहित विकास में सड़कों की प्रमुख भूमिका होती है। पूरे विधानसभा के अंतर्गत सैकड़ों छोटी और बड़ी सड़कों का निर्माण कराया गया है। जो सड़कें जर्जर थीं उनकी मरम्मत कराई गई है। विकास के लिए और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से राहगीरों समेत आम जनमानस को आवागमन में सहूलियत होगी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).