अमरोहा: सांड के हमले में किसान हुआ घायल, वन विभाग के खिलाफ भारी रोष

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। गांव में स्थित खेत पर कार्य कर रहे किसान पर सांड ने हमला बोल दिया। सांड के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा घायल किसान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी 55 वर्षीय जगत सिंह शुक्रवार शाम खेत …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। गांव में स्थित खेत पर कार्य कर रहे किसान पर सांड ने हमला बोल दिया। सांड के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा घायल किसान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी 55 वर्षीय जगत सिंह शुक्रवार शाम खेत पर आलू फसल की सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान कहीं से अचानक सांड आ गया।

सांड ने जगत सिंह पर हमला बोल दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जगत सिंह के शोर मचाने पर आसपास के खेतों पर कार्य कर रहे किसान मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बमुश्किल सांड को किसी तरह भगाया। खबर लगते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल को हसनपुर नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद हालत में सुधार है।

ग्रामीणों का कहना है कि आवारा सांड पूर्व में भी कई किसानों पर हमला बोल चुका है। प्रशासनिक अधिकारियों से सांड पकड़वाने की गुहार लगाई है। भाकियू भानु के तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी द्वारा बताया गया कि इस सांड ने पहले भी कई ग्रामीणों को हमला कर घायल किया है।वन विभाग सांड को पकरवाने की मांग की गई थी। लेकिन वन विभाग इस ओर कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा।जिसके कारण ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी रोष है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).