अमरोहा में सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन

अमरोहा। जिले में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कृषि बिल और प्रदेश व केंद्र की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने कहा कि देश मे किसानों के साथ भाजपा सरकार अन्याय कर रही है। …

अमरोहा। जिले में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कृषि बिल और प्रदेश व केंद्र की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने कहा कि देश मे किसानों के साथ भाजपा सरकार अन्याय कर रही है। इसी दौरान  एमएलसी परवेज अली सहित सैंकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सोमवार को राष्ट्रीय आह्वान पर सपा कार्यकर्ताओं ने जिले की सभी तहसीलों पर प्रदर्शन किया। सदर विधायक व लोक लेखा समिति यूपी के सभापति महबूब अली व एमएलसी परवेज अली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील को घेरकर प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। उसके बाद अपनी मांगों को लेकर विधायक महबूब अली ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ एक ज्ञापन एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शशांक चौधरी को सौंपा।

सदर विधायक महबूब अली ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते कोरोना काल में इतना बड़ा घोटाला किया गया। किसान, नौजवान बुनकर और समाज के दूसरे कमजोर वर्गों की उपेक्षा आरक्षण पर कानून व्यवस्था ध्वस्त है। मांगों को लेकर सपाईयों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सदर विधायक महबूब अली की धरने पर बैठने को लेकर एसडीएम से नौंकझोंक भी हुई। इस मौके पर एमएलसी परवेज अली, सपा जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव, डॉक्टर आफताब सैफी, मुख्तार नकवी, दानिश इंजीनियर, इकरार अंसारी, जावेद अली, वीरभान सिंह यादव, आरिफ मलिक आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दूसरी और हसनपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर तहसील स्तरीय पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर ने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पर किया धरना प्रदर्शन किया और  पुलिस से कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई। इसके बाद उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

हसनपुर में सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक
हसनपुर में  सोमवार को सपा नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा के राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर के कैंप कार्यालय पर सपा कार्यकर्ता एकत्र हो गए। पुलिस ने पूर्व मंत्री के कार्यालय की घेराबंदी कर ली। इसके बाद सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मंडी समिति की ओर को कूच करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहीं पर रोक दिया। जिससे सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। पूर्व मंत्री कमाल अख्तर ने सपाइयों को कार्यालय पर रोक दिया और 20 कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन देने तहसील पहुंचे।

तहसील गेट पर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद उपजिलाधिकारी विजय शंकर, सीओ व प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने सपाइयों को मंडी गेट पर ही रोक दिया। इस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तहसील गेट पर ही धरने पर बैठ गए। जिससे पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए और पूर्व मंत्री को समझाकर धरने समाप्त कराया। इसके बाद पांच लोगों ने तहसील में पहुंचकर एसडीएम विजय शंकर को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंप। इस दौरान जिला महासचिव आरिफ अख्तर, जफर जुरीद बदर कुरैशी, शाहनवाज अंसारी, बबलू गुर्जर, यशवीर नगर, मनोज त्यागी, मिंटू जाटव, भानु प्रताप जाटव आिद रहे।

मंडी धनौरा में सपाइयों ने बेरोजगारी-भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा
मंडी धनौरा में सपाइयों ने बेरोजगारी और भ्रष्टाचार समेत कई मोर्चों पर सरकार को घेरा। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विवेक यादव को सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मंत्री जगराम सिंह ने किया। सोमवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री जगराम ने कहा भाजपा शासन में शिक्षित नौजवान बेकार बैठे हैं और समाज का कमजोर तबका बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। पुलिस जनता की मित्र तो नही बन सकी लेकिन उत्पीड़न की एजेंसी बनकर रह गई है। संचालन कर रहे सपा नेता आलोक भारती ने कहा कि नोटबन्दी और जीएसटी की मार से काम धंधे पहले ही चौपट थे। अब कोरोना महामारी के दौर में सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग अब भुखमरी की कगार पर हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष बुद्ध सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई। मांगपत्र सौंपने वालों में अली रफी एडवोकेट, कमल अग्रवाल,तौकीर अहमद, अमिर रजा, चौधरी मसकूर,निरदोष सैनी, हरेन्द्र गुजर, बुद्ध सिंह यादव, मदन सैन यादव, सचिन यादव, नावेद अलीक्ष, अनीस अहमद, जितेन्द्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).