अयोध्या: जिप. अध्यक्ष ने ग्रहण किया कार्यभार, कहा- ग्रामीण परिवेश का विकास करना ही…

अयोध्या। जिला पंचायत कार्यालय के अटल बिहारी बाजपेई सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी अनुज झा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोली सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ तथा कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होनें 38 जिला पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता शपथ दिलाई। …

अयोध्या। जिला पंचायत कार्यालय के अटल बिहारी बाजपेई सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी अनुज झा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोली सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ तथा कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होनें 38 जिला पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि जनपद के ग्रामीण परिवेश का सुनियोजित तरीके से विकास करना उनकी प्राथमिकता होगी। केन्द्र व प्रदेश सरकार के की प्राथमिकताओं के केन्द्र में अयोध्या नगरी है। उसी के अनुरूप जनपद के ग्रामीण क्षेत्र का विकास किया जायेगा। ग्रामीणांचल की आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जायेगा जिससे उनके विकास का पथ प्रशस्त हो सके।

शपथ ग्रहण समारोह में सांसद लल्लू सिंह, विधायकगण रामचन्दर, शोभा सिंह, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, बाबा गोरखनाथ, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, महंत मनमोहन दास, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, आलोक सिंह रोहित, कृष्ण कुमार पाण्डेय ‘खुन्नू’, राघवेन्द्र पाण्डेय, अरविन्द सिंह, शैलेन्द्र कोरी, राधेश्याम त्यागी, मंजू गुप्ता, शांती रावत, अभय सिंह, डिप्पुल पाण्डेय, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, तिलकराम मौर्या, दिवाकर सिंह, सुनील यादव, महंत राम जी तिवारी, काशी रावत, बब्बू मिश्र, बालकृष्ण वैश्य, नंद कुमार सिंह, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता, जिला पंचायत के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).