जालौन: किशोरी के साथ दो युवको ने किया सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

जालौन। जालौन जिले के उरई क्षेत्र से एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां घर में अकेली किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने जब शोर मचाया तो आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने अपने साथ …

जालौन। जालौन जिले के उरई क्षेत्र से एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां घर में अकेली किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने जब शोर मचाया तो आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ इमरान व इसरार निवासी बघौरा बाईपास ने 18 अगस्त को घर में घुसकर सामूहिक रुप से दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने शोर मचाया तो युवक मारपीट करने लगे। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मां के घर लौटने पर पीड़ि ता ने पूरी बात बताई।

इसके बाद मां ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने दोनो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। सीओ सिटी संतोष कुमार का कहना है कि घटना जांच गंभीरता से की जा रही है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगी है। किशोरी को बयान के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).