यूपी में 7 IPS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। यूपी के पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इसकी जानकारी गुरुवार शाम को दी गई है। इसमें पुलिस अधीक्षक भदोही, पुलिस अधीक्षक बदायूं, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के साथ-साथ अपर पुलिस उपायुक्त (कानपुर) का तबादला हुआ है। यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की तरफ से इससे …

लखनऊ। यूपी के पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इसकी जानकारी गुरुवार शाम को दी गई है। इसमें पुलिस अधीक्षक भदोही, पुलिस अधीक्षक बदायूं, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के साथ-साथ अपर पुलिस उपायुक्त (कानपुर) का तबादला हुआ है। यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की तरफ से इससे जुड़े आदेश जारी किया है।

जिन IPS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उसमें धर्मेंद्र सिंह, राम बदन सिंह. अनिल कुमार, अभिषेक वर्मा, संकल्प शर्मा, अपर्णा गौतम और ओपी सिंह शामिल हैं।

यूपी में 7 IPS अधिकारियों के तबादले

पिछले ही महीने यूपी में 29 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए थे। इसमें गोंडा, बहराइच व रायबरेली सहित कई जिलों के कई अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ था।

इससे कुछ दिन पहले ही 38 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। इस तरह 10 दिनों के भीतर 66 अधिकारियों का तबादला किया था।

पुलिस महकमे पर सीएम योगी की सख्ती

बता दें कि यूपी पुलिस को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ही कड़ा रुख दिखाया था। इसमें साफ किया गया था कि अगर पुलिस कर्मी की वर्दी पर कोई दाग (भ्रष्टाचार आदि में संलिप्ता) मिला तो उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ सकती है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे पुलिसकर्मियों की लिस्ट बनाने को कहा है जिन पर कई तरह के आरोप हैं। सीएम ने दो टूक कहा है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त एक भी पुलिसकर्मी यूपी पुलिस में नहीं रहना चाहिए।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).