कानपुर घटना को लेकर नेपाल सीमा पर पुलिस ने चौकसी बढ़ाई

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर की घटना के मद्देनजर नेपाल से सटे बलरामपुर जिले की सीमाओं पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानपुर की घटना के बाद जिले की सभी सीमाओ पर निगरानी बढ़ा दी गई है। जिसके …

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर की घटना के मद्देनजर नेपाल से सटे बलरामपुर जिले की सीमाओं पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानपुर की घटना के बाद जिले की सभी सीमाओ पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

जिसके चलते श्रावस्ती, गोंडा और सिद्धार्थनगर से बलरामपुर की सीमा मे प्रवेश करने वाले वाहनो की सघन जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाले बदमाशों पर पैनी नजर रखने के लिए नेपाल से सटी जिले की लगभग 82 किलोमीटर की सीमा और उससे जुडे मार्गो पर भी पुलिस नजरे रखे हुए है।

उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते नेपाल सीमा पर आवागमन बंद है। एहतियात के तौर पर सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी)और जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क है।  वर्मा ने बताया कि यहां आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन कर शहीद जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).