अयोध्या में दीपोत्सव पर फिर बनेगा विश्व कीर्तमान, जानें क्या होगा खास

अयोध्या। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर एक बार फिर से नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है। इस बार 9 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इन दीयों को जलाने के लिए 22 हजार 500 लीटर सरसों के तेल का प्रयोग किया जाएगा। इतने दीये एक साथ जलने …

अयोध्या। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर एक बार फिर से नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है। इस बार 9 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इन दीयों को जलाने के लिए 22 हजार 500 लीटर सरसों के तेल का प्रयोग किया जाएगा। इतने दीये एक साथ जलने से न सिर्फ अयोध्या प्रकाशमान होगी, बल्कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज अपने पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ देगी। प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से अनवरत चार साल से चल रहे दीपोत्सव में नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं।

इस बार सरकार ने 7.5 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा है, जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। 1 से 5 नवंबर तक चलने वाले आयोजन के लिए लगातार मीटिंगों का दौर जारी है। 2 नवम्बर से ही राम की पैड़ी व सरयू घाटों पर दीये सजाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। 3 को छोटी दीवाली के दिन शाम 6.30 बजे से 12 हजार वालंटियर्स दीये जलाने का काम शुरू कर देंगे।

खबर है कि इस बार राम की पैड़ी व सरयू स्थित 29 घाटों पर थीम बेस्ड दीपोत्सव कराया जाएगा। पांच दिन चलने वाले इस आयोजन में घाट पर कुछ अलग नजारे भी दिखेंगे। लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। पिछली बार के दीपोत्सव में तेल और माटी के दीये आदि पर ही लगभग 49 लाख की लागत आई थी।

समन्वयक, वैल्यूएशन टीम और सुपरवाइजर के कंधों पर जिम्मा

दीपोत्सव के लिए 200 समन्वयक, वैल्यूएशन टीम और सुपरवाइजर की तैनाती की जाएगी। वैल्यूएशन टीम ही देखेगी दीयों में कितनी मात्रा में तेल जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीम को जुट जाने को कहा गया है।

एक दीये में होगा 40 एम.एल. सरसों का तेल

दीपोत्सव में 9 लाख दीये जलाने के लिए 12 हजार वालंटियर्स तैनात किए जाएंगे। इसका जिम्मा अवध विश्वविद्यालय को मिला है। विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कॉलेज और स्कूल से वालंटियर्स लिए जाएंगे। जिन्हें तीन दिन तत्परता से काम करना होगा। एक दीये में 40 एम एल सरसों का टेल डाला जाएगा। वालंटियर्स के फूडिंग का भी इंतजाम यहां किया जाएगा। 1 व 2 तारीख को तैयारियों में जुटे वालंटियर्स को लंच और 3 तारीख को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की भी व्यवस्था की जाएगी।

किस वर्ष कितने दीये जले
2017- 1,87, 213
2018- 3, 01,152
2019- 4, 04, 026
2020- 6, 06, 569

इस बार दीपोत्सव में 9 लाख दीये लगाए जाएंगे। 29 घाटों पर थीम बेस्ड दीपोत्सव होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं…शैलेन्द्र वर्मा, प्रोफेसर, अवध विश्वविद्यालय एवं दीपोत्सव के नोडल अधिकारी

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).