अयोध्या: राजा भइया पर टिप्पणी करने वाले मंत्री नंदी का समर्थकों ने फूंका पुतला

अयोध्या। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के खिलाफ टिप्पड़ी करने पर प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के खिलाफ यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर नंदी पर कार्रवाई नही की गई तो आंदोलन को बाध्य …

अयोध्या। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के खिलाफ टिप्पड़ी करने पर प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के खिलाफ यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर नंदी पर कार्रवाई नही की गई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।

शनिवार को जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं ने नगर तहसील के पास प्रदर्शन किया। पार्टी जिलाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह उर्फ जेडी ने कहा कि नंदी ने भरी सभा में राजा भइया के खिलाफ अशोभनीय टिप्पड़ी की है। हम उनके बयान की निंदा करते हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ऐसे घटिया मंत्री को बर्खास्त कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं।

अगर मामले में शीघ्र ही कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी के हजारों कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पुतला फूकने वालों में जिला उपाध्यक्ष सुभाष सिंह, महानगर अध्यक्ष सौरभ सिंह, आलोक, नीरज व शैलेन्द्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).