अयोध्या: गर्मी से मिली राहत…लेकिन किसानों के छूटे पसीने, जानें वजह

अयोध्या। जिले में रविवार को दोपहर में हुई झमाझम बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन किसानों के चेहरे पर पसीना आ गया। मौसम खुशनुमा होने पर जहां शहरवासियों फूले नहीं समा रहे थे, वहीं ग्रामीण इलाकों के किसानों की खुशियां बारिश होने के बाद धूमिल हो गई। मौसम …

अयोध्या। जिले में रविवार को दोपहर में हुई झमाझम बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन किसानों के चेहरे पर पसीना आ गया। मौसम खुशनुमा होने पर जहां शहरवासियों फूले नहीं समा रहे थे, वहीं ग्रामीण इलाकों के किसानों की खुशियां बारिश होने के बाद धूमिल हो गई। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले दो दिन तक भारी बारिश की संभावना है।

धूप और चिलचिलाती गर्मी से शहरवासी 3-4 दिनों से काफी परेशान थे। दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद आई हल्की नमी से मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं ग्रामीण इलाकों में बारिश के बाद किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखने लगीं हैं। उनकी खेतों में खड़ी धान की पकी हुई फसलें लेट गई। गन्ने को भी काफी नुकसान हुआ।

अभी पिछले महीने हुई लगातार बरसात से किसान उभरा भी नहीं पाया था कि इस बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी। मऊशिवाला बाजार के किसान सुरेश, लल्लू व गणेश ने बताया कि धान की फसलें अगले महीने ही कटनी है। ऐसे में यह बारिश हमारे लिए अभिशाप साबित होगी। सरकार को सर्वे कराकर हमारी फसलों का मुआवजा देना चाहिए।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).