अयोध्या में इस बार की दीपावली होगी खास, दिखेगा अद्भुत नजारा

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या में इस बार की दीपावली शानदार होने जा रही है। यहां दीपोत्सव पर तरह-तरह के नजारे देख त्रेता युग की याद आ जाएगी। वहीं, पुष्पक विमान से मर्यादा पुरुषोत्तम का आगमन, रामायण कालीन झांकियां व घाटों पर जगमगाते दीये आपको अहसास करा देंगे कि आप भगवान राम के समय में …

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या में इस बार की दीपावली शानदार होने जा रही है। यहां दीपोत्सव पर तरह-तरह के नजारे देख त्रेता युग की याद आ जाएगी। वहीं, पुष्पक विमान से मर्यादा पुरुषोत्तम का आगमन, रामायण कालीन झांकियां व घाटों पर जगमगाते दीये आपको अहसास करा देंगे कि आप भगवान राम के समय में आ गए हैं।

अब समारोह को और चार चांद बनाने के लिए कुछ आधुनिक आकर्षण वाले कार्यक्रमों को दीपोत्सव का हिस्सा बनाया गया है। जिसे देखने के बाद दर्शक अचंभित में पड़ जाएंगे। वहीं, चार नई तकनीकों में प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो, लाइट एंड साउंड शो और पाइरोस शामिल हैं। ये सभी तकनीकी आयाम दीपोत्सव को जीवंत बनाने के लिए जोड़े गए हैं।

समारोह के चार प्रमुख आकर्षण…

लाइट एंड साउंड शो: समारोह के मल्टीमीडिया शोज (multimedia shows) में जो लाइट एंड साउंड शो होने जा रहा है। वह दर्शकों और श्रद्धालुओं को अचरज में डाल देगा। साथ ही साउंड की आवाज पर लाइटिंग होगी।

प्रोजेक्शन मैपिंग: इसके जरिए महर्षि वाल्मीकि की मल्टी डायमेंशनल होलोग्राफिक इमेज अयोध्या की पावन धरा पर अवतरित होगी। जिसमें महर्षि वाल्मीकि अयोध्यापुरी में अपने आराध्य राम की कथा सुनाएंगे। शो का मुख्य तत्व राम कथा है। जिसे वाल्मीकि जी स्वयं प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही मल्टी डायमेंशनल होलोग्राफिक इमेजेज के जरिए राम के आदर्शों को रेखांकित करते रामायण के सभी प्रमुख अध्याय और काल इस शो में प्रदर्शित किए जाएंगे।

पाइरोस: इस तकनीक के जरिये रामलला का जन्म, सीता स्वयंवर व राम-सीता विवाह, वनवास सीताहरण, सुंदर कांड, लंका दहन, संजीवनी बूटी प्रसंग, राम-रावण युद्ध और अंततः असत्य पर सत्य की विजय रामायण के इन सभी प्रमुख प्रसंगों को दिखाया जाएगा।

लेजर शो: यह शो बहुत ही खास होने वाला है। लेजर से उठने वाली किरणें पूरे घाट को जगमग कर देंगी। यह शो पिछले साल भी कराया गया था। यह दर्शकों के आकर्षण का केंद्र भी रहा।

E-Factor Entertainment Private Limited ने तैयार किया है यह शो

अयोध्या में दीपावली के शुभ अवसर को अति विशिष्ठ और भव्य रूप से मनाने की पिछले पांच सालों से निरंतर चली आ रही पावन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष इसे और भी भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। पांचवें दीपोत्सव समारोह को न सिर्फ आकर्षक बनाया जायेगा। बल्कि इसे जीवंत बनाने के लिए अति आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। दीपोत्सव पर होने वाले पूरे शो को ई-फैक्टर इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).