अयोध्या के जीआईसी मैदान में हुआ दीपोत्सव हाट का आगाज

अयोध्या। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में गुरुवार से दीपोत्सव हाट का आगाज हो गया है। एक हफ्ते तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, मेले में कई सरकारी विभागों के स्टॉल के अलावा पटरी दुकानदारों के बैठने की …

अयोध्या। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में गुरुवार से दीपोत्सव हाट का आगाज हो गया है। एक हफ्ते तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया।

वहीं, मेले में कई सरकारी विभागों के स्टॉल के अलावा पटरी दुकानदारों के बैठने की भी व्यवस्था की गई है। मेले का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना व जनता को एक ही जगह पर सारा सामान मुहैया कराना है।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कई जिलों में दीपोत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अयोध्या में भी दीपोत्सव मेले का नगर निगम ने आयोजन किया है। तीन नवंबर तक चलने वाले मेले में मैजिक शो, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली, स्थानीय लोक गायन समेत कई आयोजन आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। मेले का उद्देश्य दिवाली से संबंधित खरीदारी को सुलभ बनाना है।

जिसमें पटरी दुकानदारों के बैठने की व्यवस्था फ्री की गई है। साथ ही मेले में लोगों का प्रवेश निशुल्क होगा। यहां पटरी दुकानदार लाई, चूरा, दीया व बाती की दुकानें लगाएंगे। उद्घाटन के दौरान महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, नगर आयुक्त विशाल सिंह, उप नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह समेत कई भाजपा नेता शामिल थे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).