रायबरेली: शादी की रस्मों के बीच महिला ने खड़ा किया विवाद, कोतवाली में निपटा मामला

रायबरेली। शादी के लिए मंडप सजा था, खुशी का माहौल बना हुआ था, दूल्हा और दुल्हन के कदम मंडप की ओर बढ़ रहे कि बीच में एक मासूम बच्ची के साथ पहुंची महिला ने सभी के कदम ठिठका दिए और सारी खुशियां काफुर हो गई। मंगलगीत रुक गए, रस्में रुक गई। शादी शुरू हुई और …

रायबरेली। शादी के लिए मंडप सजा था, खुशी का माहौल बना हुआ था, दूल्हा और दुल्हन के कदम मंडप की ओर बढ़ रहे कि बीच में एक मासूम बच्ची के साथ पहुंची महिला ने सभी के कदम ठिठका दिए और सारी खुशियां काफुर हो गई। मंगलगीत रुक गए, रस्में रुक गई। शादी शुरू हुई और पुलिस आ गई। बता दें, मामला कोतवाली में लेनदेन से निपटा गया।

मामला बुधवार की शाम क्षेत्र के पूरे डिंगुर मजरे सवैया धनी गांव में हुआ। शादी के आई बारात में नाच गाना हो रहा था। शादी के मंडप सजा हुआ था , इससे पहले कि दूल्हा दुल्हन शादी के मंडप में पहुंचते कि एक मासूम बेटी के साथ मौके पर पहुंची महिला ने कहा कि दूल्हा मेरा पति है। महिला के मुंह से इस वाक्य के निकलते ही वहां हड़कंप मच गया और शादी रुक गई । मामला पुलिस के पास पहुंच गया। शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई ।

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे डींगुर मजरे सवैयाधनी गांव निवासी शंकर गुप्ता ने अपनी पुत्री सीमा देवी की शादी सलोन थाना क्षेत्र के मटका गांव निवासी सूरजपाल अग्रहरि के पुत्र धीरज अग्रहरि से तय की थी। एक दिसंबर को शंकर के घर पर धीरज बारात लेकर आया था। बताते हैं कि रस्म अदायगी की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच कार से एक मासूम बेटी को लेकर एक महिला ने पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। महिला का कहना था कि धीरज उसका पति है। इसके बाद विवाह की सारी रस्में रुक गई। रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस सभी पक्षों को कोतवाली लाई। जहां मामले का निपटारा किया जा रहा है।

पढ़ें- रामपुर : खौद और भोट में चल रही जेसीबी, अधिकारी बैठे मौन

बताया जाता है कि महिला भदोही जनपद की रहने वाली है। उसकी शादी हो चुकी है किन्तु वह पति से अनबन होने के कारण वह अलग रहती है। धीरज का परिवार मुंबई में रहकर व्यवसाय करता है। वहीं पर धीरज की महिला से मुलाकात हुई और दोनों में प्रेम हो गया। उसके बाद दोनों में संबंध बन गए। महिला का कहना है कि धीरज ने उसके साथ शादी की है , जबकि धीरज शादी से इंकार कर रहा है। इधर अब कन्या पक्ष धीरज से शादी नहीं करना चाहता है। कन्या पक्ष धीरज के परिजनों से अपने खर्च वापस लेना चाहता है। जिसका मामला कोतवाली में निपटाया जा रहा है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि विवाद की सूचना पर उभय पक्षों को कोतवाली लाया गया है। जहां बातचीत के द्वारा मामले का निपटारा किया जा रहा है। अभी तक किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).