अयोध्या: 16 माह बाद रामलला का दर्शन करने पहुंचे महंत नृत्य गोपाल दास, मंदिर निर्माण के कार्यों का भी किया अवलोकन

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष मणिराम दास छावनी पीठाधीश्वर महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने रविवार को तकरीबन 16 माह बाद श्रीराम जन्मभूमि पहुंच दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर निर्माण हेतु किए जा रहे कार्यों का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के …

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष मणिराम दास छावनी पीठाधीश्वर महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने रविवार को तकरीबन 16 माह बाद श्रीराम जन्मभूमि पहुंच दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर निर्माण हेतु किए जा रहे कार्यों का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रहते यह असंभव कार्य संभव हो रहा है।

कुशल इंजीनियरों के मार्गदर्शन में तीव्रता से कार्य हो रहा है। ऐसा लग रहा है की दो वर्षों के उपरांत श्रीराम लला अपने गर्भ गृह में अवश्य विराजमान हो जाएंगे। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास ने कहा मैं सदैव कहता रहा की देश और प्रदेश की बागडोर कुशल और कर्मठ हाथों में है यानी मोदी और योगी के रहते ही मंदिर निर्माण की समस्या का समाधान हो जाएगा जो सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हो भी गया। उन्होंने कहा लक्ष्य अगर पवित्र और धर्म संगत हो तो स्वयं परमात्मा सहयोग करते हैं। यहां तो स्वयं परमात्मा विराजमान होने वाले हैं।

दास ने कहा केंद्र और राज्य की सरकार समाज हित में लगातार कार्य कर रही है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से संपूर्ण देश में मोदी जी के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ लोग हर्षित हैंं। इस दौरान छावनी ट्रस्ट सचिव कृपालु राम दास पंजाबी बाबा ट्रस्ट सदस्य डॉ अनिल मिश्रा, संत जानकी दास, शरद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

भूमि पूजन के दौरान जन्मभूमि गए थे नृत्य गोपाल दास

ज्ञातव्य हो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास पांच अगस्त को संपन्न हुए भूमि पूजन के उपरांत श्रीराम लला के दर्शन पूजन व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा कराए जा रहे भव्य मंदिर निर्माण कार्यों का अवलोकन करने पहुंचे थे। महंत नृत्य गोपाल दास महाराज कोरोना महामारी के कारण विगत एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे। इस बीच धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार होने पर ट्रस्ट द्वारा ऑनलाइन बैठकों का समय-समय पर हिस्सा जरूर बनते रहे और चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी लेते रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: वंदे मातरम गीत के साथ अमृत महोत्सव का हुआ समापन

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).