अयोध्या : राम मंदिर के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, फर्जी वेबसाइट बनाकर वसूल रहा था चंदा

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के नाम से फर्जी वेबसाइट और ट्विटर एकाउंट बना कर चंदा उगाही करने वाले एक शातिर को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर आरोपी अविनाश बहुखंडी नई दिल्ली का रहने वाला है। उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। साइबर पुलिस अब यह पता …

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के नाम से फर्जी वेबसाइट और ट्विटर एकाउंट बना कर चंदा उगाही करने वाले एक शातिर को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर आरोपी अविनाश बहुखंडी नई दिल्ली का रहने वाला है। उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। साइबर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कब से इस काम को अंजाम दे रहा था और अब तक श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर कितने की ठगी की है।

साइबर थाना पुलिस की ओर से जारी सूचना के अनुसार सचिव श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय की ओर से थाना राम जन्मभूमि में केस दर्ज कराया गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद केस साइबर थाना पुलिस को सौंप दिया गया था। धोखाधड़ी की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक साइबर लखनऊ द्वारा अनावरण के सख्त निर्देश दिए गए थे।

अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम के दिशा-निर्देशन में टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी में प्रयोग की गई वेबसाइट निर्माण में संलिप्त व्यक्ति की पहचान स्थापित कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शातिर अविनाश बहुखण्डी पुत्र दिनेश चन्द्र बहुखण्डी निवासी सी – 220 इन्द्रापार्क थाना नजफगढ़ दिल्ली का रहने वाला है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक चन्द्रमान यादव थाना साइबर क्राइम, उप निरीक्षक अमित शंकर, रवि यादव, पवन कुमार त्रिपाठी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : अयोध्या: राम मंदिर का 30% निर्माण कार्य हुआ पूरा, मंदिर परिसर में होंगे यह विकास

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).