अयोध्या: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने नवनीत, लद्दाख में मिलेगी नियुक्ति

मिल्कीपुर/अयोध्या। मिल्कीपुर विकासखंड के अंजरौली गांव निवासी व्यवसायी कमलेश कुमार अग्रहरि के बेटे नवनीत अग्रहरि ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति पाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनके भारतीय सेना के उच्च पद पर आसीन होने से समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बीती 11 जून को भारतीय सैन्य अकादमी …

मिल्कीपुर/अयोध्या। मिल्कीपुर विकासखंड के अंजरौली गांव निवासी व्यवसायी कमलेश कुमार अग्रहरि के बेटे नवनीत अग्रहरि ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति पाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनके भारतीय सेना के उच्च पद पर आसीन होने से समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बीती 11 जून को भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में पासिंग आउट परेड के बाद नवनीत भारतीय सेना का अंग बन गये। पासिंग आउट परेड सेरेमनी में उनके माता-पिता ने उनका बैज खोला।

नवनीत अग्रहरि बचपन से ही मेधावी रहा है। नवनीत ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सैनिक स्कूल लखनऊ से प्राप्त की। इसके बाद राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा पास की और भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में 4 वर्षों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के बाद वह भारतीय सेना में अधिकारी बन गये। नवनीत के पिता कमलेश कुमार अग्रहरी व्यवसाई हैं एवं उनकी माता विजयलक्ष्मी ग्रहणी है।

नवनीत ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता व पेशे से शिक्षक चाचा ओंकार अग्रहरि को दिया है उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से बड़े-बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि परेड के बाद 20 दिन का अवकाश मिला है कुछ दिनों के लिए उनकी तैनाती झारखंड में की जाएगी। इसके बाद उन्हें लेह लद्दाख मे नियुक्त किया जाएगा। क्षेत्र व गांव में चारों तरफ खुशी का माहौल है लोगों ने उनके घर पहुंच कर बधाई दी।

यह भी पढ़ें:-फर्जी दस्तावेज से भारतीय सेना में भर्ती नेपाली युवक को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).