अयोध्या: बीमा कर्मचारियों ने मंडल कार्यालय पर लगाया ताला, लंबित वेतन वृद्धि को लेकर की नारेबाजी

अयोध्या। द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के समस्त साधारण बीमा कर्मचारियों ने 2017 से लंबित वेतन वृद्धि को लेकर पूरे भारत में एक दिन की हड़ताल की। इसी क्रम में अयोध्या के मंडल कार्यालय पर भी कर्मचारियों ने ताला लगा कर नारेबाजी की। बीमा कर्मचारियों का वेतन समझौता प्रति पांच वर्ष में बैंक और …

अयोध्या। द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के समस्त साधारण बीमा कर्मचारियों ने 2017 से लंबित वेतन वृद्धि को लेकर पूरे भारत में एक दिन की हड़ताल की। इसी क्रम में अयोध्या के मंडल कार्यालय पर भी कर्मचारियों ने ताला लगा कर नारेबाजी की।

बीमा कर्मचारियों का वेतन समझौता प्रति पांच वर्ष में बैंक और एलआईसी कर्मचारियों के साथ होता है, लेकिन वर्तमान में साधारण बीमा कर्मचारी 2012 के वेतन स्तर पर कार्य कर रहे हैं जो न्याय संगत नहीं है। मंडल कार्यालय के सहायक लिपिक सुरेंद्र कुमार ने बताया की समस्त कर्मचारियों के साथ कार्यालय को 1 दिन के लिए बंद किया, क्योंकि वेतन वृद्धि को लेकर सरकार हमारी मांगें नहीं सुन रही है।

बैंक और एलआईसी के साथ-साथ हमारे कर्मचारियों के वेतन वृद्धि हो रही थी, परंतु सरकार ने नहीं की। अगर हमारी मांगें नहीं पूरी होती तो हम समस्त कर्मचारियों के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के बाध्य होंगे।

अयोध्या कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी ओपी सिंह ने बताया की इतनी बढ़ती महंगाई में कर्मचारियों को इतने कम वेतन में परिवार चलाना मुश्किल है। इसलिए सरकार से हमारी मांग है जल्द से जल्द हमारी मांगें पूरी करें नहीं तो संस्था बड़ा आंदोलन करेगी।

पढ़ें-बरेली: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).