अयोध्या: अब बच्चों को शिक्षक पढ़ाएंगे सड़क सुरक्षा का पाठ, गठित होंगी समितियां

अयोध्या। बेसिक शिक्षा विभाग ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नई पहल शुरू की है। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अब परिषदीय शिक्षक सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाएंगे। सभी विद्यालयों में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समितियां गठित की जाएंगी और विद्यालयों की दीवारों पर यातायात नियम व स्लोगन प्रदर्शित किए जाएंगे। …

अयोध्या। बेसिक शिक्षा विभाग ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नई पहल शुरू की है। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अब परिषदीय शिक्षक सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाएंगे। सभी विद्यालयों में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समितियां गठित की जाएंगी और विद्यालयों की दीवारों पर यातायात नियम व स्लोगन प्रदर्शित किए जाएंगे।

परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अब बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक कर उनको सड़क सुरक्षा के नियम बताते दिखाई देंगे। विद्यालयों में बैठक आयोजित की जाएंगी और किस तरह से वाहन चलाना है यह बच्चों और अभिभावकों को सिखाने का काम किया जाएगा। जिले में 1800 परिषदीय विद्यालय हैं जिनमे 2.65 लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों व उनके अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के नियम बताने से सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी कमी आएगी।

इसी को देखते हुए शासन स्तर से यह कदम उठाया गया है। इसे लेकर शासन की ओर से संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक गणेश कुमार की ओर से 25 अगस्त को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। परिवहन आयुक्त द्वारा जारी एक पत्र का हवाला देते हुए स्कूलों में बच्चों और अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया है।

आदेश प्राप्त हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। विद्यालयों के प्रधानाध्यापक समितियां बनाएंगे। इसकी निरंतर मॉनिटरिंग भी होगी। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी …संतोष कुमार राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी, अयोध्या।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).