अयोध्या: रुक-रुक कर घट रहा सरयू का जल स्तर

अयोध्या। मोक्षदायिनी सरयू ने अपना रौद्र रूप तो समेटना शुरू कर दिया है लेकिन मानसून से उसका संघर्ष जारी है। रात भर स्थिर रहने के बाद सरयू का जल स्तर मानसून के चलते कुछ घण्टे स्थिर रहकर रुक रुक कर घट रहा है। घटते जल स्तर को लेकर तटवर्ती क्षेत्रों में कटान का खतरा बरकरार …

अयोध्या। मोक्षदायिनी सरयू ने अपना रौद्र रूप तो समेटना शुरू कर दिया है लेकिन मानसून से उसका संघर्ष जारी है। रात भर स्थिर रहने के बाद सरयू का जल स्तर मानसून के चलते कुछ घण्टे स्थिर रहकर रुक रुक कर घट रहा है। घटते जल स्तर को लेकर तटवर्ती क्षेत्रों में कटान का खतरा बरकरार है।

गुरुवार को सरयू का जलस्तर खतरे के निशान को पारकर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था। दोपहर केंद्रीय जल आयोग ने सरयू का जल स्तर 92.750 रिकॉर्ड किया था। हालांकि इसके बाद सरयू ने अपने रौद्र रूप को समेटना शुरू कर दिया था और देर शाम 6:00 बजे जल स्तर 92.700 रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार शाम से 6 बजे से गुरुवार सुबह 6 बजे तक सरयू का जलस्तर स्थिर रहा। हालांकि सुबह 7 बजे सरयू का जल स्तर 92.690 रिकॉर्ड किया गया जो चंद घंटों तक स्थिर रहा लेकिन फिर गिरावट देखी गई और शाम 4 बजे सरयू का जल स्तर 92.690 रिकॉर्ड हुआ।

अयोध्या केंद्रीय जल आयोग के संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में सरयू का जलस्तर रुक रुक कर गिर रहा है। आज भी सरयू खतरे के निशान से नीचे बह रही है। शाम 4 बजे सरयू का जलस्तर 92.680 रिकॉर्ड किया गया है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).