अयोध्या में कोरोना संक्रमण से पहली मौत, पांच नए पॉजिटिव मिले

अयोध्या। जिले में उपचार के दौरान कोरोना संक्रमण से पहली मौत हुई है। शुक्रवार को जनपद में कुल पांच नए कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि पांच लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। वर्तमान में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 395 पहुंच गया है, जबकि उपचार के बाद 273 को छुट्टी दिए …

अयोध्या। जिले में उपचार के दौरान कोरोना संक्रमण से पहली मौत हुई है। शुक्रवार को जनपद में कुल पांच नए कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि पांच लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। वर्तमान में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 395 पहुंच गया है, जबकि उपचार के बाद 273 को छुट्टी दिए जाने पर सक्रिय मरीज 117 रह गए हैं।

अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के शिव नगर कॉलोनी निवासी एक शख्स को सांड के हमले में घायल होने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल प्रशासन ने हालत गंभीर होने के चलते उसको उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया था। पीड़ित मरीज का सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाया गया। शुक्रवार को लखनऊ में ही उपचार के दौरान शिवनगर निवासी इस कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

शुक्रवार की देर शाम जारी हेल्थ बुलेटिन में मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने बताया कि आज जनपद को कुल 798 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। जिसमें से 793 नेगेटिव और 5 पॉजिटव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों में अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के नहरबाग का एक और खवासपुरा का एक है। वहीं शहर से सटे देवकाली क्षेत्र के पूरा बाजार विकासखंड क्षेत्र स्थित आदर्श पुरम कॉलोनी में एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है। जबकि दो मरीज सोहावल विकासखंड क्षेत्र के जगनपुर और मीरपुर कांटा के हैं।

शुक्रवार को उपचार के बाद स्वस्थ होने पर पूरा बाजार के खुशहालगंज, मया बाजार के गोसाईगंज कटरा व रामपुर पुवारी, बीकापुर के रामपुर भगन और अमानीगंज के शत्रुघ्न का पुरवा निवासी एक एक मरीज को छुट्टी दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में सक्रिय मरीजों की तादाद 117 है। शुक्रवार को जांच के लिए 575 सैंपल लिए गए हैं, जबकि जिले को अभी 905 सैंपल की रिपोर्ट मिलना शेष है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).