अयोध्या: फिर उफनाई सरयू, खतरे के निशान से 17 सेमी ऊपर जाने का अनुमान

अयोध्या। पड़ोसी देश नेपाल की ओर से घाघरा में जल छोड़े जाने के बाद एक बार फिर से सरयू उफनाने लगी है। सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगलवार सुबह तक यह जल स्तर खतरे के निशान के 17 सेंटीमीटर ऊपर तक पहुंच जाएगा। सरयू जल …

अयोध्या। पड़ोसी देश नेपाल की ओर से घाघरा में जल छोड़े जाने के बाद एक बार फिर से सरयू उफनाने लगी है। सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगलवार सुबह तक यह जल स्तर खतरे के निशान के 17 सेंटीमीटर ऊपर तक पहुंच जाएगा। सरयू जल स्तर में उफान के चलते निचले इलाकों में जलभराव हो गया है और फसलें जलमग्न हो गई हैं। हालात के मद्देनजर बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है।

केंद्रीय जल आयोग ने रविवार की शाम सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे 92.700 रिकॉर्ड किया था। हालांकि इसके बाद सरयू के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखी गई। सोमवार की भोर तीन बजे जलस्तर 92.780, सुबह चार बजे 92. 790, छह बजे 92.800, सात बजे 92.810, नौ बजे 92.820, दोपहर 12 बजे 92.830, एक बजे 92.840, तीन बजे 92.850, शाम पांच बजे 92.860 मीटर रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय जल आयोग के संजय कुमार ने बताया कि सरयू के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अनुमान है कि मंगलवार भोर तक यह जल स्तर 92.900 तक पहुंच जाएगा।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).