अयोध्या: राम की पैड़ी में दो युवक डूबे, उपचार के दौरान मौत

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के राम पैड़ी में स्नान करने के दौरान मंगलवार को दो युवक पैड़ी के पानी में डूबने लगे। जल पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए भिजवाया। उपचार के दौरान श्री राम अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। बताया गया कि मंगलवार को कुछ युवक नया घाट …

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के राम पैड़ी में स्नान करने के दौरान मंगलवार को दो युवक पैड़ी के पानी में डूबने लगे। जल पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए भिजवाया। उपचार के दौरान श्री राम अस्पताल में दोनों की मौत हो गई।

बताया गया कि मंगलवार को कुछ युवक नया घाट स्थित राम की पैड़ी में स्नान कर रहे थे। वैसे तो राम की पैड़ी में जल स्तर इतना ज्यादा नहीं होता कि कोई युवक इसमें डूब जाए। लेकिन नेपाल से घाघरा में तीन लाख क्यूसेक मीटर जल छोड़े जाने के बाद सरयू उफान पर है। सरयू का जलस्तर बढ़ने के चलते पानी राम की पैड़ी की ओर बढ़आ और पैड़ी का जलस्तर बढ़ गया है।

जलस्तर बढ़ने के चलते स्नान कर रहे दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने मशक्कत कर दोनों युवकों को पैड़ी से बाहर निकाला और उपचार के लिए श्री राम अस्पताल भिजवा दिया। जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के ही दंत धावन मोहल्ला निवासी अमन पुत्र ओमप्रकाश और राजन पुत्र द्वारका प्रसाद के रूप में हुई है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).