भूमि पूजन पर घरों और मन्दिरों में मनाएं दीपोत्सव: सीएम योगी

अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर बनाने का शुभ मुर्हूत 5 अगस्त को भूमि पूजन के साथ प्रारम्भ होने वाला है। इसी के साथ 500 साल के लम्बे इंतजार के बाद राम भक्तों की इच्छा पूर्ण होने जा रही है। ये एक ऐसा महान …

अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर बनाने का शुभ मुर्हूत 5 अगस्त को भूमि पूजन के साथ प्रारम्भ होने वाला है। इसी के साथ 500 साल के लम्बे इंतजार के बाद राम भक्तों की इच्छा पूर्ण होने जा रही है। ये एक ऐसा महान धर्म कार्य है जिससे सभी का मन प्रसन्न होगा। सीएम योगी ने भूमि पूजन पर घरों व मन्दिरों में दीप जलाने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि लम्बे इंतजार के बाद वो शुभ मुहूर्त आ गया है जिसका भारत के सवा सौ करोड़ देशवासियों को बेसब्री से इंतजार था। मुख्य कार्यक्रम 05 अगस्त को होना है जिसे हम सभी को मिलकर विश्व का सबसे भव्य कार्यक्रम बनाना होगा। विश्व जिस रूप में अयोध्या को देखना चाहती है। हम सभी को मिलकर उससे भी भव्य रूप अयोध्या का बनाना है, इसके लिए स्वच्छता सर्वोपरि है।

उन्होंने कहा स्वच्छता का विशेष अभियान हम सभी को कल से ही प्रारम्भ कर दें ताकि 03 अगस्त तक सभी कार्य पूरे हो सकें। राम मंदिर आन्दोलन में लाखों लोगों ने बलिदान दिया है लेकिन इसे देखने का सौभाग्य हमें प्राप्त हो रहा है हमारे लिए इससे बड़ी बात क्या हो सकती है।

उन्होंने कहा कि दीपावली बिना अयोध्या के कल्पना नहीं हो सकती इसलिए सभी से अह्वान किया कि अपने-अपने घारों में और सन्त महात्मा अपने मंदिरों में दीपोत्सव मनायें एवं 04-05 अगस्त हर घर में भी दीप जलायें। सभी तैयारियों के दौरान कोरोना की गाइड लाइन का भी पालन करना होगा। ये भव्य कार्यक्रम पर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की निगाह अयोध्या की तरफ होगी। 05 अगस्त का कार्यक्रम अयोध्या को उसके नाम के अनुरूप गौरव प्रदान करेगा।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).