अयोध्या : कृषि मंत्री ने चुनाव संचालन समिति से जानीं तैयारियां

-बोले, प्रत्येक पदाधिकारी जिम्मेदारियों का निर्वाहन पूरे सामर्थ्य से करें

अमृत विचार, अयोध्या। प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की नगर निगम चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने महानगर की संगठनात्मक स्थिति, चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति व तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की। इससे पहले पार्टी कार्यालय पहुंचने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री का स्वागत किया। 

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सम्पर्क और संवाद की प्रक्रिया को और बढ़ाना है। संचालन समिति लगातार चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों व उसके क्रियान्वयन की समीक्षा करें। प्रत्येक पदाधिकारी जिम्मेदारियों का निर्वाहन पूरे सामर्थ्य से करें।

महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि चुनाव संचालन समिति की बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर गम्भीरता से चर्चा हुई। कृषि मंत्री ने संचालन समिति के सदस्यों से तैयारियों के बारें में सवाल भी पूछे। नगर निगम चुनाव संयोजक कमलेश श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव, देवेश तिवारी, प्रमोद साहू, राम कुमार सिंह राजू उपस्थित रहे।

 सांसद खेल महोत्सव का आगाज

डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान मकबरा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 1 से 15 जनवरी के बीच होगा, जिसमें 11 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। बालक व बालिका वर्ग की टीमें प्रतिभाग करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर सांसद लल्लू सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न खेलों से जुड़े वरिष्ठ खिलाड़ियों व खेल संघों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि खेल महोत्सव में टेनिस बॉल क्रिकेट, कबड्डी, खो खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, हैंडबॉल, बॉस्केटबॉल, वॉलीबॉल व फुटबॉल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि बैठक में हर खेल के वरिष्ठ खिलाड़ियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए आयोजन के लिए आवश्यकताओं को भी पूछा गया।

मैदान के साज-सज्जा के बारे में भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ सिंह ने किया। बैठक में जिला स्कूली क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह, सुरेश कुमार सिंह सचिव जिला कबड्डी संघ बैडमिंटन से अनूप दुबे व रमेश चंद्र यादव, वालीबाल से कीर्ति मणि पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-योगा चैंपियनशिप प्रतियोगिता : छात्र-छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).