अयोध्या: अगवा कर हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद कोतवाली पुलिस ने साकेत पुरी कालोनी से युवक का अपहरण कर हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिव के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्पानर रिंच, चार पहिया वाहन और मृतक का मोबाइल बरामद किया है। दोनों आरोपियों का पुलिस में चालान कर दिया है। शनिवार को …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद कोतवाली पुलिस ने साकेत पुरी कालोनी से युवक का अपहरण कर हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिव के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्पानर रिंच, चार पहिया वाहन और मृतक का मोबाइल बरामद किया है। दोनों आरोपियों का पुलिस में चालान कर दिया है।

शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह ने बताया कि महाराजगंज जनपद क्षेत्र का रहने वाला एक युवक रामबहादुर वर्मा अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के साकेतपुरी के आरो प्लांट में काम करता था और यहीं पर रहता था। एक दिन 20 जून को अचानक रामबहादुर वर्मा लापता हो गया। परिवारीजनों ने खोज बीन और छानबीन करने के बाद मुकदमा पंजीकृत कराया। राम बहादुर बर्मा का शव ग्राम धेनुगवां थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती में गांव के बाहर कुएं में मिला।

अयोध्या कोतवाली पुलिस ने अपहरण कर हत्या और साक्ष्य छिपाने के प्रयास के इस मामले में नामजद आरोपी रामकल्प मौर्या निवासी धेनुगवां खुर्द थाना परशुरामपुर जनपद-बस्ती तथा वारदात में सहयोगी अनिल यादव निवासी जमौलिया पाण्डेय थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक स्पानर रिन्च, मृतक रामबहादुर का मोबाइल फोन और अपहरण में प्रयुक्त वाहन डीएल 4सी एएल 1888 टाटा सूमो बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि मृतक का मुख्य आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध था। पूर्व में भी उसने मृतक को संबन्ध न रखने तथा दूर ही रहने की हिदायत दी थी, बावजूद इसके राम बहादुर ने रवैया नहीं बदला। जिसको लेकर मुख्य आरोपी ने राम बहादुर का अपहरण कर हत्या कर दी और शव को अपने गांव के पास कुएं में छुपा दिया।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).