सरकार की अनदेखी से किसान तबाही के कगार पर: अवधेश प्रसाद

अयोध्या, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद का कहना है कि प्रदेश का किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं पर आज वह प्रदेश सरकार की अनदेखी से पूरी तरह बर्बाद व तबाह हो रहे हैं। उन्होंने कहा एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर …

अयोध्या, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद का कहना है कि प्रदेश का किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं पर आज वह प्रदेश सरकार की अनदेखी से पूरी तरह बर्बाद व तबाह हो रहे हैं। उन्होंने कहा एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रहे हैं और दूसरी ओर किसान यूरिया खाद के लिए मारा-मारा फिर रहा है।

शहर स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि यूरिया की इस कदर कालाबाजारी हो रही है कि एक सप्ताह पूर्व पैसा जमा करने के बावजूद उन्हें स्वयं खाद नहीं मिली। उन्होंने सरकार और प्रशासन से अविलंब खाद की कालाबाजारी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए दूसरी समस्या लावारिश पशु बन गए हैं। अकेले मिल्कीपुर क्षेत्र में आवारा पशुओं के हमले में लगभग दर्जनभर लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, रोजाना इन पशुओं की किसी न किसी कारण मौत भी हो रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं गौ पूजा करते हैं, उन्हें इस समस्या के निराकरण के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। बीकापुर क्षेत्र के रामदासपुर मझौली गांव के एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में घायल बच्चे के लखनऊ में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि छह घंटे तक कोरोना जांच के नाम पर उसका इलाज ही शुरू नहीं हुआ, जिसकी बाद में मौत हो गई।

उन्होंने सरकार से सभी मृतकों के परिजन को 25-25 लाख रूपये देने की मांग की। साथ ही क्षेत्र में करंट, घर व पेड़ गिरने, तालाब में डूबने, बिजली गिरने आदि से हो रही मौतों पर इसे दैवीय आपदा मानते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को शासन द्वारा निर्धारित पांच लाख रूपये अविलंब प्रदान करने की मांग की।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).