अयोध्या: लूट की वारदात के पहले तीन गिरफ्तार

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने लूट की वारदात के पहले ही तीन बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, तमंचा कारतूस और चाकू बरामद किया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा पुलिस ने चालान किया …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने लूट की वारदात के पहले ही तीन बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, तमंचा कारतूस और चाकू बरामद किया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा पुलिस ने चालान किया है।

गुरुवार को जिला पुलिस कार्यालय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश शहर क्षेत्र में लूट की बड़ी वारदात करने की फिराक में है। मामले को लेकर स्वाट टीम प्रभारी अभिषेक सिंह और नगर कोतवाल नितीश कुमार श्रीवास्तव की संयुक्त पुलिस टीम ने जीआईसी ओवरब्रिज तिराहे के पास से रितिक पाण्डेय निवासी बिल्हरघाट थाना महराजगंज,रोशन सिंह निवासी नारा थाना महराजगंज तथा प्रवीण सिंह उर्फ टनटन निवासी कामापुर थाना महराजगंज को गिरफ्तार किया। तलाशी में इनके कब्जे से एक तमंचा व दो जिन्दा कारतूस, एक चाकू व बिना नम्बर की पल्सर मोटर साइकिल बरामद हुई है।

पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह लोग एग्रो एक्सपोर्ट लिमिटेड जनौरा कम्पनी का पैसा लूटने के उद्देश्य से एकत्र हुए थे। एग्रो एक्सपोर्ट लिमिटेड, जनौरा कम्पनी का कैश एचडीएफसी बैंक सिविल लाइन में जमा होने के लिए जाता है। पहले से रेकी करने के बाद आज रास्ते में अन्य पांच साथियों के साथ घटना को अंजाम देने वाले थे। इसके अलावा इन लोगों ने जय हनुमान प्लाईवुड फैक्ट्री गद्दोपुर थाना कैण्ट का कैश लूटने की योजना बनाई थी। पकड़े गए लोगों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).