अयोध्या: नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के चकपुरवा मजरे अल्हवाना गांव में एक युवक की नहाते समय तालाब में डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुरवा मजरे अल्हवाना गांव में गुरुवार को लगभग साढ़े …

अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के चकपुरवा मजरे अल्हवाना गांव में एक युवक की नहाते समय तालाब में डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुरवा मजरे अल्हवाना गांव में गुरुवार को लगभग साढ़े दस बजे गांव के निवासी रतिपाल का 26 बर्षीय पुत्र विश्राम अपने घर के सामने स्थित तालाब में नहा रहा था। बारिश के पानी से लबालब भरे तालाब में अचानक वह डूबने लगा। तालाब में डूबते देख मौजूद ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तालाब में काफी पानी भरा होने के कारण उसे नहीं बचा सके जिससे उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर सुनते ही परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान मोहम्मद मुबारक को दी ग्राम प्रधान ने गांव पहुंच कर तत्काल इसकी सूचना भेलसर चौकी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी रतन कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक रवीश कुमार ने तत्काल अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

उपनिरीक्षक रवीश कुमार ने शव को तालाब से निकालने के लिए ग्रामीणों को काफी प्रयासरत करते देखा लेकिन सफलता न मिलती देखकर गोताखोरों को बुलाने के लिए फोन किया। लेकिन गोताखोरों के आने से पहले ही ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाल लिया।

इस सम्बंध में भेलसर चौकी प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि गुरूवार की सुबह विश्राम पुत्र रतिपाल की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).